By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का किया विमोचन
  • मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील
  • वन एवं वन्यजीव संरक्षण केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं, पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी: राज्यपाल
  • आदर्श संस्कृत ग्रामों को प्रमुख पर्यटन, तीर्थ स्थलों एवं पर्यटन गतिविधियों से जोड़े जाने पर दिया जोर
  • सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखण्ड की मजबूत नींवः मुख्यमंत्री
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का किया विमोचन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का किया विमोचन
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादून

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का किया विमोचन

Devbhumi Discover
Last updated: October 8, 2026 6:31 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन किया। इस अवसर पर उत्तराखंड प्रेस क्लब के पदाधिकारी, सदस्य तथा विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्मारिका के प्रकाशन पर उत्तराखंड प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं पत्रकारो को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्मारिकाएं किसी संस्था की गतिविधियों, उपलब्धियों, विचारों और सामाजिक सरोकारों को संजोने का महत्वपूर्ण माध्यम होती हैं। ‘गुलदस्ता’ के माध्यम से पत्रकारिता जगत से जुड़े विभिन्न पहलुओं और उत्तराखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं विकास यात्रा को भी एक स्थान पर प्रस्तुत करने का प्रयास सराहनीय है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। मीडिया न केवल समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, बल्कि जनहित से जुड़े विषयों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और सरकार की योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं, उपलब्धियों और सरोकारों को प्रमुखता से सामने लाया जाता है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक सशक्त होती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के विकास में राज्य के पत्रकारों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राज्य आंदोलन से लेकर राज्य निर्माण और वर्तमान उत्तराखंड की विकास यात्रा तक पत्रकारिता जगत ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और राज्य की उपलब्धियों, स्थानीय प्रतिभाओं, पर्यटन, संस्कृति, पर्यावरण तथा विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों को देश-दुनिया तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है।
श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ की भावना के साथ प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि विकास की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि मीडिया सरकार और जनता के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है तथा सकारात्मक एवं तथ्यपरक पत्रकारिता से प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलती है। इस अवसर पर उत्तराखंड प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए स्मारिका ‘गुलदस्ता’ के प्रकाशन से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों के हितों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर भी निरंतर कार्य करता रहेगा।

You Might Also Like

मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील

वन एवं वन्यजीव संरक्षण केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं, पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी: राज्यपाल

आदर्श संस्कृत ग्रामों को प्रमुख पर्यटन, तीर्थ स्थलों एवं पर्यटन गतिविधियों से जोड़े जाने पर दिया जोर

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखण्ड की मजबूत नींवः मुख्यमंत्री

मुख्य सचिव ने ली कुम्भ मेला की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 8, 2026
उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 7, 2026
हर माह की 09 तारीख को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 7, 2026
गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करेंः मुख्य सचिव
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 7, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?