By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • अच्छी खबर…आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्ति पर मिलेंगे एक लाख रुपये, मंत्री ने दिए निर्देश
  • निवेदिता कुकरेती, IPS द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक, SDRF का कार्यभार ग्रहण
  • वित्तीय धोखाधड़ी पर सख्ती: आरबीआई की राज्य स्तरीय समिति बैठक में त्वरित कार्रवाई पर जोर
  • अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन, 6 स्वर्ण सहित 9 पदक
  • सामूहिक विवाह समाज में समानता और संस्कारों का सशक्त माध्यम: विधायक शिव अरोड़ा
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सीएम धामी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब के दीपावली महोत्सव-2025 में की शिरकत, लक्की ड्रॉ विजेताओं को किया सम्मानित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > सीएम धामी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब के दीपावली महोत्सव-2025 में की शिरकत, लक्की ड्रॉ विजेताओं को किया सम्मानित
उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब के दीपावली महोत्सव-2025 में की शिरकत, लक्की ड्रॉ विजेताओं को किया सम्मानित

Devbhumi Discover
Last updated: October 13, 2025 7:51 am
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित दीपावली महोत्सव-2025 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लक्की ड्रॉ विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब की भूमि के आवंटन की कार्यवाही गतिमान है। इस कार्यवाही के पूरे होने के बाद, उत्तरांचल प्रेस क्लब के लिए भव्य भवन का भी निर्माण कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन से लेकर आज तक, उत्तराखंड के अनेकों पत्रकारों ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास में लेखनी के जरिए अपनी अहम भूमिका निभाई है।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सभी पत्रकारों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व हम सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने कहा पत्रकारों का जीवन भी दीपावली के दीपकों की तरह है, जो दिन-रात समाज को दिशा दिखाने का कार्य करते हैं। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से इस दिवाली स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड के निर्माण के लिए हमें अपने देश में स्वदेशी को बढ़ावा देना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार, पत्रकारों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। पत्रकारों की सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा, आकस्मिक सहायता और आवासीय योजनाओं को लेकर सरकार ने कई कदम उठाए हैं। वरिष्ठ पत्रकार सम्मान योजना के अंतर्गत अनेक वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया जा रहा है। पत्रकारों की पेंशन में वृद्धि, विभिन्न जिलों से देहरादून आने वाले पत्रकारों को पूर्व की भांति सूचना विभाग के जरिये देहरादून में रहने की उचित व्यवस्था करने का भी प्रयास किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा मुख्यमंत्री पत्रकार पेंशन योजना के तहत पत्रकार कल्याण कोष का बजट 5 करोड़ रूपए से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपए किया गया है। पत्रकारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा है। राज्यभर में मीडिया सेन्टरों के आधुनिकीकरण और प्रेस क्लबों के सशक्तिकरण का कार्य शुरू किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा पत्रकार, सच्चाई और जनहित के लिए जिस समर्पण से कार्य करते हैं, वो प्रशंसनीय है। पत्रकार और पत्रकारिता राजनीतिक और सामाजिक विषयों के प्रचार-प्रसार से कई ज्यादा लोकतंत्र को जीवित रखते हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं को जन तक पहुंचाना या आमजन की समस्याओं से सरकार को अवगत कराना, इन दोनों महत्वपूर्ण दायित्वों को भी पत्रकार निभाते हैं।

इस अवसर पर विधायक खजान दास, आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष  विनय रुहेला, दायित्वधारी  हेमराज बिष्ट, महानिदेशक सूचना  बंशीधर तिवारी,  उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, महामंत्री  सुरेंद्र डसीला एवं अन्य पत्रकार मौजूद थे।

You Might Also Like

अच्छी खबर…आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्ति पर मिलेंगे एक लाख रुपये, मंत्री ने दिए निर्देश

निवेदिता कुकरेती, IPS द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक, SDRF का कार्यभार ग्रहण

वित्तीय धोखाधड़ी पर सख्ती: आरबीआई की राज्य स्तरीय समिति बैठक में त्वरित कार्रवाई पर जोर

अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन, 6 स्वर्ण सहित 9 पदक

सामूहिक विवाह समाज में समानता और संस्कारों का सशक्त माध्यम: विधायक शिव अरोड़ा

TAGGED:attended the Diwali Mahotsav-2025CM Dhamiorganized by the Uttaranchal Press Club and honored the lucky draw winners.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सीएम धामी ने पंतनगर विश्वविद्यालय में 118वें अखिल भारतीय किसान मेले का किया उद्घाटन
Next Article मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रतिनिधियों ने की भेंट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

आपदा प्रबंधन विभाग के कार्मिक भी बनेंगे फस्र्ट रिस्पांडर
उत्तराखण्ड December 16, 2025
पीआरएसआई के अधिवेशन में लगी प्रदर्शनी ने देश-विदेश से आए लोगों का मन मोह लिया
उत्तराखण्ड December 16, 2025
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को दी ₹249.56 करोड़ की दूसरी किस्त, विकास कार्यों को मिलेगी गति
उत्तराखण्ड December 16, 2025
विजय दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
उत्तराखण्ड December 16, 2025
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?