By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • हल्द्वानी में खौफनाक डबल मर्डर: नवीन गल्ला मंडी में युवक-युवती की पत्थर से कुचलकर हत्या
  • दून में फिर सनसनी: सिल्वर सिटी मॉल में स्टोन क्रशर संचालक की गोली मारकर हत्या
  • राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में बढ़ोतरी, सरकार का बड़ा फैसला
  • जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”, 2,89,055 से अधिक लोग विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित
  • बद्रीनाथ–केदारनाथ धाम में हेलीपैड विस्तार को मंजूरी, ₹2.13 करोड़ स्वीकृत
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: कोटाबाग में ‘घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ पच्छयाण महोत्सव’ में सीएम धामी, ₹114 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > कोटाबाग में ‘घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ पच्छयाण महोत्सव’ में सीएम धामी, ₹114 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
उत्तराखण्ड

कोटाबाग में ‘घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ पच्छयाण महोत्सव’ में सीएम धामी, ₹114 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

Devbhumi Discover
Last updated: December 29, 2025 2:13 pm
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले के कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के कोटाबाग में आयोजित दो दिवसीय ‘घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ पच्छयाण महोत्सव’ में प्रतिभाग कर क्षेत्र के विकास हेतु 114 करोड़ से अधिक की लागत के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसंस्कृति, पुस्तकों और प्रकृति को जोड़ने का घोड़ा लाइब्रेरी का प्रयास अत्यंत सराहनीय है। यह पर्वतीय व दुर्गम क्षेत्रों के बच्चों में पुस्तक संस्कृति विकसित करने और शिक्षा को दूरस्थ छोर तक पहुँचाने का अद्वितीय उपक्रम है, जिसे प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ में भी सराहा गया है।

मुख्यमंत्री ने लाइब्रेरी की युवा टीम एवं इसके प्रेरक शुभम बधानी को बधाई देते हुए कहा कि यह पहल केवल पुस्तकें पहुँचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के सपनों को उड़ान देने का माध्यम बन रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि पुस्तकों को केवल परीक्षा तक सीमित न रखें, उन्हें अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं, वे हमारी सच्ची मित्र और मार्गदर्शक हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। शहरों से लेकर दूरस्थ गांवों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। साथ ही, राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिये राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मानसखंड के पौराणिक मंदिरों-नैनीदेवी, कैंचीधाम, हनुमानगढ़ी व मुक्तेश्वर धाम-का पुनरुत्थान का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में कोटाबाग के तोक भटकानी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर का जीर्णाेद्धार व सौंदर्यीकरण कार्य भी संपन्न हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने हेतु नई शिक्षा नीति लागू की गई है। सभी सरकारी विद्यालयों में एनसीईआरटी पुस्तकों को लागू किया गया है, तथा कक्षा 1 से 12 तक निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रदेश में 226 विद्यालय ‘पीएम श्री विद्यालय’ के रूप में विकसित किए जा रहे हैं, जबकि 500 विद्यालयों में वर्चुअल कक्षाएं संचालित हैं। उन्होंने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा से 42 हजार विद्यार्थी लाभान्वित हुए हैं और छात्रों को नकल मुक्त वातावरण देने हेतु देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों में 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियाँ मिली हैं तथा संघ लोक सेवा आयोग, एनडीए, सीडीएस आदि की परीक्षाएँ पास करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की तैयारी हेतु ₹50,000 की सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी भाषाओं जैसी स्थानीय भाषाओं के संरक्षण हेतु राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने  इस अवसर पर स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा महिला समूहों और किसानों से संवाद किया। उन्होंने कोटाबाग के आंवलाकोट स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना  भी की।

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, श्रीमती सरिता आर्या,  दीवान सिंह बिष्ट,  मोहन सिंह बिष्ट, मेयर हल्द्वानी नगर निगम  गजराज बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष  प्रताप बिष्ट,
जिला अधिकारी  ललित मोहन रयाल , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

You Might Also Like

हल्द्वानी में खौफनाक डबल मर्डर: नवीन गल्ला मंडी में युवक-युवती की पत्थर से कुचलकर हत्या

दून में फिर सनसनी: सिल्वर सिटी मॉल में स्टोन क्रशर संचालक की गोली मारकर हत्या

राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में बढ़ोतरी, सरकार का बड़ा फैसला

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”, 2,89,055 से अधिक लोग विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित

बद्रीनाथ–केदारनाथ धाम में हेलीपैड विस्तार को मंजूरी, ₹2.13 करोड़ स्वीकृत

TAGGED:and laid the foundation stoneCM Dhami inauguratedfor development works worth ₹114 crore at the 'Ghoda Library Pahad Pachhyan Mahotsav' in Kotabagh.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कोटाबाग में सीएम धामी ने आमजन व विद्यार्थियों के साथ ‘मन की बात’ का 129वां एपिसोड सुना
Next Article मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने एंजेल चकमा के पिता से की फोन पर वार्ता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

203.40 लाख रुपये की लागत से सहसपुर में सड़क चौड़ीकरण के द्वितीय चरण का शिलान्यास
उत्तराखण्ड February 13, 2026
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पिटकुल की समीक्षा बैठक, परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत मंथन
उत्तराखण्ड February 13, 2026
व्यय वित्त समिति की बैठक में कई योजनाओं को मंजूरी, चम्पावत में बनेगा ‘सिटी सेंटर’
उत्तराखण्ड February 13, 2026
धौलास भूमि विवाद: भूखण्ड धारकों ने सौंपा ज्ञापन, भ्रामक खबरों का किया कड़ा खंडन
उत्तराखण्ड February 12, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?