By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • प्रभावितों को नियमानुसार शीघ्र राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकताः मदन कौशिक
  • दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ महिला एएसआई गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स से किया संवाद
  • हेमकुंड साहिब के कपाट बंद, गुरु ग्रंथ साहिब को सत्कार सहित सचखंड ले जाया गया
  • यूपी के रेशम निदेशक ने देहरादून स्थित केंद्रीय रेशम बोर्ड के अनुसंधान केंद्र का भ्रमण किया
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ महिला एएसआई गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ महिला एएसआई गिरफ्तार
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ महिला एएसआई गिरफ्तार

Devbhumi Discover
Last updated: October 10, 2026 5:35 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

हरिद्वार। विजिलेंस टीम ने रानीपुर कोतवाली में तैनात एक महिला एएसआई को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। महिला एएसआई पर दूसरे पक्ष के साथ लेनदेन के विवाद में शिकायतकर्ता का समझौता कराकर मामला निपटाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। महिला एएसआई की गिरफ्तारी के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विजिलेंस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि रानीपुर कोतवाली में तैनात एएसआई उससे मामले का निपटारा कराने के नाम पर 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग रही है। शिकायतकर्ता का दूसरे पक्ष के साथ लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि महिला एएसआई मामले में समझौता कराने के एवज में रिश्वत की मांग कर रही थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने मामले की जांच की।
जांच में शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून के निर्देश पर ट्रैप टीम गठित की गई। इसके बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया और रिश्वत लेते हुए महिला दरोगा को पकड़ने की योजना बनाई गई। शनिवार को विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया।
शिकायतकर्ता को महिला के बताए पते के अनुसार हरिद्वार बुलाया। हरिद्वार में जैसे ही महिला एएसआई ने रिश्वत मांगी, तभी कार्रवाई करते हुए एएसआई को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि माहिला दरोगा की तैनाती रानीपुर कोतवाली में है, जबकि उसे शहर कोतवाली क्षेत्र से पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर उसकी ड्यूटी शहर कोतवाली क्षेत्र में लगी हुई थी। इसी दौरान उसने शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम देने के लिए बुलाया था। विजिलेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ने महिला एएसआई की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए प्रेस नोट जारी किया है। कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में भी मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार महिला एएसआई के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

You Might Also Like

प्रभावितों को नियमानुसार शीघ्र राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकताः मदन कौशिक

मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स से किया संवाद

हेमकुंड साहिब के कपाट बंद, गुरु ग्रंथ साहिब को सत्कार सहित सचखंड ले जाया गया

यूपी के रेशम निदेशक ने देहरादून स्थित केंद्रीय रेशम बोर्ड के अनुसंधान केंद्र का भ्रमण किया

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ेंः मुख्यमंत्री

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स से किया संवाद
Next Article प्रभावितों को नियमानुसार शीघ्र राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकताः मदन कौशिक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून October 10, 2026
नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा
Devbhumi News उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 9, 2026
टीबी उन्मूलन केवल चिकित्सा और दवाओं तक सीमित नहीं, इसके लिए समय पर जांच, सही उपचार, पोषण जरूरीः राज्यपाल
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 9, 2026
नाबार्ड का दो दिवसीय ‘सेब महोत्सव 3.0’ संपन्न
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 9, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?