By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने किया उत्तराखंड एआई इम्पैक्ट समिट 2025 का उद्घाटन
  • दीपावली पर देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, नियम तोड़ने पर ₹1200 जुर्माना
  • सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भ्रामक खबरों पर दिखाई सख्ती
  • श्री केदारनाथ धाम में बीकेटीसी और केदार सभा की बैठक, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा
  • एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई– शिमला बाईपास रोड पर अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत
उत्तराखण्ड

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

Devbhumi Discover
Last updated: August 30, 2025 8:54 am
Devbhumi Discover
Share
2 Min Read
SHARE

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

पूर्वी बांगर के मुख्य पड़ाव छेनागाड़ में बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे से बारिश हो रही थी। देर रात यहां मूसलाधार बारिश होने लगी। रात करीब 3 से 3:45 बजे के बीच अतिवृष्टि के कारण यहां भूस्खलन हो गया।

भारी बारिश और भूस्खलन ने जिले के बसुकेदार उप तहसील और जखोली ब्लॉक में भारी तबाही मचाई है। पूर्वी बांगर के मुख्य पड़ाव छेनागाड़ में भूस्खलन के कारण 15 से ज्यादा दुकानें और मकान जमीदोंज हो गए। यहां आठ लोग चंदन नदी में बह गए।

इसके अलावा अतिवृष्टि के कारण कई सड़कें और पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिससे बचाव और राहत कार्य में भारी मुश्किलें आ रही हैं। वहीं जखोली ब्लॉक के ग्राम पंचायत ललूड़ी के टेंडवाल गांव में एक मकान ढहने से मलबे में दबकर एक महिला की मौत हुई है। बसुकेदार से लगे अन्य कई गांवों में अतिवृष्टि से व्यापक नुकसान हुआ है।

जानकारी के मुताबिक पूर्वी बांगर के मुख्य पड़ाव छेनागाड़ में बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे से बारिश हो रही थी। देर रात यहां मूसलाधार बारिश होने लगी। रात करीब 3 से 3:45 बजे के बीच अतिवृष्टि के कारण यहां भूस्खलन हो गया। मलबे के सैलाब में यहां बने मकान और दुकान जमीदोंज हो गए और इसका मलबा व यहां मौजूद लोग नीचे चंदन नदी में बह गए। इनमें चार नेपाली मजदूर, दो दुकानदार सते सिंह नेगी और नीरज और वन विभाग के दो कर्मचारी कुलदीप सिंह नेगी और राज बुगाना शामिल हैं।

हादसे में सड़क किनारे खड़ी एक बस और एक अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। विश्वनाथ बस सेवा के चालक विजय सिंह और परिचालक दिनेश सिंह ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। उन्हें चोटें आई हैं और उन्हें सीएचसी अगस्त्यमुनि में भर्ती कराया गया है।

You Might Also Like

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने किया उत्तराखंड एआई इम्पैक्ट समिट 2025 का उद्घाटन

दीपावली पर देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, नियम तोड़ने पर ₹1200 जुर्माना

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भ्रामक खबरों पर दिखाई सख्ती

श्री केदारनाथ धाम में बीकेटीसी और केदार सभा की बैठक, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई– शिमला बाईपास रोड पर अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र

TAGGED:15 shops and houses razedby landslideeight people swept away in the riverHeavy rainfallin Rudraprayag: Chenagad destroyedto the groundWoman dies
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दून में कारोबारी के लापता होने की सूचना, पांवटा साहिब से कार और मोबाइल बरामद
Next Article एसटीएफ की कार्रवाई में फर्जी दस्तावेज, बैंक चेकबुक, पैन-आधार कार्ड और मोबाइल बरामद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

देहरादून-टनकपुर एक्सप्रेस अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी
उत्तराखण्ड October 18, 2025
दीपावली पर हाई अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर 24 घंटे सक्रिय रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
उत्तराखण्ड October 18, 2025
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज की शुभकामनाएँ
उत्तराखण्ड October 18, 2025
खनन तत्परता सूचकांक में उत्तराखंड देश में दूसरा, मिलेगी ₹100 करोड़ की प्रोत्साहन राशि
उत्तराखण्ड October 18, 2025
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?