By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • दून विश्वविद्यालय और सिनवेस्टाव (मेक्सिको) ने रिसर्च और हायर एजुकेशन में भारत-मेक्सिको सहयोग को मजबूत करने के लिए एम.ओ.यू. पर किए हस्ताक्षर
  • जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया
  • कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने ली शहरी विकास, जलागम और पर्यावरण विभाग की समीक्षा बैठक
  • देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 11,565 मामलों का हुआ निस्तारण  
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई – मसूरी, विकासनगर और देहरादून क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग व निर्माण पर बुलडोज़र, कई साइटें सील और ध्वस्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई – मसूरी, विकासनगर और देहरादून क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग व निर्माण पर बुलडोज़र, कई साइटें सील और ध्वस्त
उत्तराखण्ड

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई – मसूरी, विकासनगर और देहरादून क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग व निर्माण पर बुलडोज़र, कई साइटें सील और ध्वस्त

Devbhumi Discover
Last updated: November 29, 2025 10:39 AM
Devbhumi Discover
Share
5 Min Read
SHARE

*एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई – मसूरी, विकासनगर और देहरादून क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग व निर्माण पर बुलडोज़र, कई साइटें सील और ध्वस्त*

*अवैध निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं- बंशीधर तिवारी*

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध निर्माण, गैरकानूनी प्लाटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के बनाए जा रहे आवासीय व व्यावसायिक ढांचों के खिलाफ आज व्यापक अभियान चलाया। मसूरी, विकासनगर, सेरपुर और देहरादून के विभिन्न इलाकों में एमडीडीए की टीमों ने अवैध निर्माणों को सील किया और कई स्थानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।

एमडीडीए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और बिना अनुमति की प्लाटिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आज की कार्रवाई उसी सख्ती का हिस्सा है, जिसे लागू करने के लिए प्राधिकरण लगातार अभियान चला रहा है।

*कैम्पटी–मसूरी रोड पर अवैध व्यावसायिक निर्माण सील*

पहली कार्रवाई कैम्पटी मसूरी रोड पर खुशहाल सिंह द्वारा किए जा रहे अवैध व्यावसायिक निर्माण पर की गई। बिना मानचित्र स्वीकृति किए जा रहे इस निर्माण को टीम ने मौके पर सील कर दिया। कार्रवाई में अवर अभियंता अनुराग नौटियाल और सुपरवाइज़र मौजूद रहे।
टीम ने स्पष्ट किया कि बिना एमडीडीए स्वीकृति किसी भी प्रकार का व्यावसायिक ढांचा खड़ा करना नियमों का गंभीर उल्लंघन है।

*हर्बटपुर में 20 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त*

दूसरी कार्रवाई हर्बटपुर में हुई, जहां लखन सिंह और जगवीर सिंह द्वारा विवेकानंद अस्पताल के निकट लगभग 20 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। एमडीडीए की टीम ने बुलडोज़र चलवाकर पूरी अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया।

अधिकारियों के अनुसार, इस क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों की शिकायतें लगातार मिल रही थीं।

*कल्याणपुर पोंटा रोड में 15–20 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त*

तीसरी कार्रवाई कल्याणपुर पोंटा रोड क्षेत्र में प्रवीन बंसल द्वारा लगभग 15 से 20 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की और आसपास के क्षेत्र में भी निरीक्षण किया।

*सेरपुर–सेलाकुई में 30 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग ध्वस्त*

चौथी कार्रवाई सेरपुर, सेलाकुई क्षेत्र में जब्बार अली द्वारा लगभग 30 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर हुई। एमडीडीए टीम ने पूरे क्षेत्र को चिन्हित कर बुलडोज़र से ध्वस्त कराया। यह इलाका तेजी से विकसित हो रहा है, लेकिन अवैध कॉलोनियों के बढ़ते प्रसार को देखते हुए एमडीडीए ने इसे निगरानी में रखा हुआ है।

एमडीडीए ने दोहराया कि अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही, प्राधिकरण ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की संपत्ति खरीदने से पहले उसकी विधिक स्थिति अवश्य जानने की अपील की है ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो। सभी कार्रवाइयों के दौरान सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, अवर अभियंता नितेश राणा, अवर अभियंता अमन पाल, ललित सिंह और संबंधित सुपरवाइज़र मौके पर उपस्थित रहे।

*उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी का बयान*

एमडीडीए प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिना मानचित्र स्वीकृति किए जा रहे सभी आवासीय व व्यावसायिक निर्माणों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। आज की कार्रवाई यह स्पष्ट संदेश है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तुरंत और सख्त कदम उठाए जाएंगे। सुव्यवस्थित और नियोजित विकास के लिए एमडीडीए अपनी कार्रवाई आगे भी जारी रखेगा।

*सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया का बयान*

प्राधिकरण की स्वीकृति के बिना किसी प्रकार की प्लाटिंग, कॉलोनी या निर्माण वैध नहीं माना जाएगा। जनता से अपील है कि किसी भी संपत्ति में निवेश से पहले उसकी कानूनी स्थिति अवश्य जांचें। एमडीडीए नियमों का पालन सुनिश्चित करने और अवैध निर्माण रोकने के लिए निरंतर अभियान चला रहा है।

You Might Also Like

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

दून विश्वविद्यालय और सिनवेस्टाव (मेक्सिको) ने रिसर्च और हायर एजुकेशन में भारत-मेक्सिको सहयोग को मजबूत करने के लिए एम.ओ.यू. पर किए हस्ताक्षर

जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने ली शहरी विकास, जलागम और पर्यावरण विभाग की समीक्षा बैठक

देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 11,565 मामलों का हुआ निस्तारण  

TAGGED:action – Bulldozers on illegal plottingand construction in MussoorieMDDA takes majorsealing and demolishing several sitesVikasnagar and Dehradun areas
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहुंचे सीएम धामी, कुरुक्षेत्र की धरती पर दिया संदेश
Next Article पीआरडी जवानों के लिए अच्छी खबर…वर्दी भत्ता एक हजार रुपये बढ़ा, शासनादेश जारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

छात्र संघ चुनावों में मिलेगा छात्राओं को 50 फीसदी प्रतिनिधित्वः डाॅ. धन सिंह रावत
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 12, 2026
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करेंः डीएम
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 11, 2026
जिला योजना में डीएम ने विभागों को दिए प्रगति बढ़ाने के निर्देश
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 11, 2026
नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 11, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?