By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • PF वेतन सीमा बढ़ेगी या नहीं? संसद में उठे सवाल पर श्रम मंत्री ने साफ की स्थिति
  • ब्रह्मोस वैज्ञानिक निशांत अग्रवाल आठ साल बाद दोषमुक्त, देशद्रोह का कलंक मिटा
  • जनसंवाद से लेकर बैडमिंटन तक, बागेश्वर में दिखे सीएम धामी
  • शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा, सरकार व यूपीसीएल के विशेष प्रयास
  • पर्यटन, जैविक उत्पाद एवं जनसेवा कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने पर विशेष फोकस
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सिंगटाली मोटरपुल और जल जीवन मिशन घोटाले को लेकर मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > सिंगटाली मोटरपुल और जल जीवन मिशन घोटाले को लेकर मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन
उत्तराखण्ड

सिंगटाली मोटरपुल और जल जीवन मिशन घोटाले को लेकर मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन

Devbhumi Discover
Last updated: May 15, 2025 7:05 am
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

सिंगटाली मोटरपुल और जल जीवन मिशन घोटाले को लेकर मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन

देहरादून:- उत्तराखंड के सिंगटाली मोटरपुल और जल जीवन मिशन से जुड़े कथित घोटालों के खिलाफ जन आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा। आज मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने जल जीवन मिशन के तहत हुए भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों पर त्वरित कार्रवाई, दोषी कंपनियों को ब्लैकलिस्ट करने और सिंगटाली मोटरपुल के तत्काल निर्माण की मांग उठाई। ज्ञापन में जोर दिया गया कि भ्रष्टाचार के कारण जनता का विकास योजनाओं से विश्वास उठ रहा है, और इन परियोजनाओं का लाभ आम लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा।

मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति के संस्थापक संयोजक और उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के महासचिव मोहित डिमरी ने कहा कि सिंगटाली मोटरपुल के लिए स्थानीय जनता लंबे समय से संघर्षरत है, लेकिन इस पर कोई काम नहीं हो रहा। वहीं जल जीवन मिशन में करोड़ों रुपये के घोटाले सामने आने के बावजूद इसमें संलिप्त अधिकारियों को संरक्षण दिया जा रहा।

उन्होंने कहा कि जल्द दोषियों के खिलाफ़ कारवाई न हुई और भ्रष्ट कंपनियों को ब्लैकलिस्ट न किया गया तो जल निगम कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। सिंगटाली पुल निर्माण में अब देरी हुई तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी और राष्ट्रीय राजमार्ग अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा।

मूल निवास, भू-क़ानून संघर्ष समिति के संयोजक लुशुन टोडरिया ने कहा, “जल जीवन मिशन और सिंगटाली मोटरपुल जैसे प्रोजेक्ट जनता की भलाई के लिए हैं, लेकिन भ्रष्टाचार और लापरवाही के चलते ये कागजों तक सीमित रह गए। हम मांग करते हैं कि दोषियों पर तुरंत कार्रवाई हो और इन परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

मूल निवास, भू-क़ानून संघर्ष समिति के नरेन्द्रनगर प्रभारी विकास रयाल एवं सिंगटाली मोटरपुल संघर्ष समिति के अध्यक्ष उदय सिंह नेगी ने बताया कि सिंगटाली मोटरपुल के निर्माण में देरी और अनियमितताओं के कारण स्थानीय लोग गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “यह पुल क्षेत्र के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन नेताओं और अधिकारियों की लापरवाही से निर्माण रुका हुआ है। हम सरकार से तत्काल निर्माण शुरू करने की मांग करते हैं।

मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति के कोर मेंबर विपिन नेगी ने कहा कि सिंगटाली मोटरपुल स्थानीय समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जो क्षेत्र में यातायात को सुगम बनाने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में सहायक होगी। इस पुल के निर्माण में देरी से न केवल स्थानीय लोगों को असुविधा हो रही है, बल्कि क्षेत्र का समग्र विकास भी प्रभावित हो रहा है। इस अवसर पर योगेश मैठाणी, राकेश बिष्ट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव से आश्वासन मांगा कि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की जाए, ताकि जनता का विश्वास बहाल हो और विकास का सपना साकार हो सके।

You Might Also Like

PF वेतन सीमा बढ़ेगी या नहीं? संसद में उठे सवाल पर श्रम मंत्री ने साफ की स्थिति

ब्रह्मोस वैज्ञानिक निशांत अग्रवाल आठ साल बाद दोषमुक्त, देशद्रोह का कलंक मिटा

जनसंवाद से लेकर बैडमिंटन तक, बागेश्वर में दिखे सीएम धामी

शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा, सरकार व यूपीसीएल के विशेष प्रयास

पर्यटन, जैविक उत्पाद एवं जनसेवा कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने पर विशेष फोकस

TAGGED:and Jal Jeevan Mission scammemorandumregarding Singtali Motor Bridgesubmittedto the Chief Secretary
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article चमोली के लाटू देवता मंदिर का मास्टर प्लान के तहत होगा विकास, मुख्यमंत्री धामी ने की घोषणा
Next Article देहरादून एलिवेटेड सड़क प्रोजेक्ट: कई मोहल्लों में सीज की जाएंगी रजिस्ट्रियां, जानिए इसकी वजह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

खाद्य तेल के री-यूज़ पर धामी सरकार की सख्ती, RUCO मिशन तेज
उत्तराखण्ड December 7, 2025
सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं
उत्तराखण्ड December 7, 2025
कुंभ 2027 में देवडोलियों के दिव्य स्नान और भव्य शोभायात्रा: सीएम धामी
उत्तराखण्ड December 7, 2025
संविदा समेत विभिन्न श्रेणी के कार्मिकों के विनियमितीकरण नियम 2025 जारी
उत्तराखण्ड December 6, 2025
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?