By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास औली और महाजन में शुरू हुआ
  • उत्तराखण्ड में बनी फिल्मों को मिली पहचान, प्रतिभाओं के साथ फिल्म संस्कृति को मिल रहा सम्मान
  • सीएम धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा आत्मीयता का माहौल
  • मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
  • अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: नैनीताल हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछा—मतदान नहीं करने वाले 5 सदस्यों पर क्या कार्रवाई हुई?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > नैनीताल हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछा—मतदान नहीं करने वाले 5 सदस्यों पर क्या कार्रवाई हुई?
उत्तराखण्ड

नैनीताल हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछा—मतदान नहीं करने वाले 5 सदस्यों पर क्या कार्रवाई हुई?

Devbhumi Discover
Last updated: August 28, 2025 8:27 AM
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE
  • मतदान केंद्र पर सुरक्षा का नियम 500 मीटर, आयोग ने बताया 100 मीटर – कोर्ट ने जताई नाराज़गी
  • पाँच सदस्य बिना अनुमति मतदान से अनुपस्थित – अब तक नहीं हुई कार्रवाई
  • “एसएसपी फेल, डीएम पंचतंत्र की स्टोरी भेज रही थीं” – मुख्य न्यायाधीश की टिप्पणी 

नैनीताल,

जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव मामले में बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान उत्तराखंड हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग से कई गंभीर सवाल पूछे। मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंद्र और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने आयोग से साफ पूछा कि उन पांच सदस्यों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई, जिन्होंने बिना अनुमति अपना मत नहीं डाला। अदालत ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया है कि वह सोमवार, 1 सितंबर तक शपथपत्र दाखिल कर इस संबंध में अपना पक्ष स्पष्ट करे।

सुनवाई के दौरान न्यायालय ने कहा कि आयोग की रिपोर्टों में मतदाताओं के अपहरण और चुनाव दिवस पर हुई घटनाओं का कोई उल्लेख नहीं है। खंडपीठ ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि मतदान केंद्र से मात्र 100 मीटर तक सुरक्षा का हवाला देना नियमों के विपरीत है, जबकि निर्वाचन नियमावली के अनुसार आधा किलोमीटर तक भीड़ और अव्यवस्था प्रतिबंधित होनी चाहिए।

अदालत ने यह भी पूछा कि डीएम और एसएसपी की भूमिका पर अब तक क्या कार्रवाई की गई है। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि “एसएसपी तो फेल हो गए और डीएम पंचतंत्र की स्टोरी भेज रही थीं।” साथ ही सवाल उठाया कि यदि पांच सदस्य बिना अनुमति मतदान से अनुपस्थित रहे तो उनके खिलाफ अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

चुनाव आयोग के अधिवक्ता संजय भट्ट ने अदालत को बताया कि आब्जर्वर ने दो रिपोर्ट दी हैं, जिनमें कहा गया है कि 100 मीटर के दायरे में कोई गड़बड़ी या हिंसा नहीं हुई। रिपोर्ट डीजीपी, जिलाधिकारी और एसएसपी को भेजी गई थी। उन्होंने कहा कि अगर आयोग को अधिकार मिलेगा तो पांच अनुपस्थित सदस्यों के खिलाफ निश्चित रूप से कार्यवाही की जाएगी, हालांकि अभी तक उन्हें नोटिस भेजने का कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है।

याची पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र पाटनी ने तर्क रखा कि नियम के मुताबिक मतदान केंद्र से एक किलोमीटर तक नियमों का कड़ाई से पालन होना चाहिए था। उन्होंने अदालत को यह भी बताया कि मतदान के दिन अपहरण के आरोप में 5 से 6 एफआईआर दर्ज हुईं, लेकिन चुनाव आयोग ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की।

इसी बीच नव निर्वाचित अध्यक्ष दीपा दरमवाल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि विपक्ष के पास 15 सदस्यों के प्रमाणपत्र हैं, जिनसे साबित होता है कि वे उनके साथ मौजूद थे। उन्होंने अदालत को घटनाक्रम की ट्रांसलेटेड कॉपी पढ़कर सुनाई और कहा कि 5000 मीटर का पूरा क्षेत्र खाली था तथा 100 मीटर के भीतर क्षेत्र को सैनिटाइज किया गया था।

डीईओ/डीएम वंदना सिंह भी सुनवाई के दौरान वर्चुअली उपस्थित हुईं। वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत ने तर्क दिया कि चुनाव तय होते ही सारे अधिकार चुनाव आयोग के पास चले जाते हैं, ऐसे में रिपोर्ट होने के बावजूद कोई कार्रवाई न होना गंभीर है। अंत में खंडपीठ ने साफ कहा कि उनकी चिंता इस बात की है कि चुनाव आयोग आखिर कर क्या रहा है। यदि मतदान दिवस पर अपराध हुए तो आयोग ने अधिकारियों को क्या निर्देश दिए और कौन-सा एक्शन लिया, यह स्पष्ट किया जाए। अदालत ने टिप्पणी की कि अब तक आयोग की किसी रिपोर्ट में अपहरण या अपराध का उल्लेख नहीं है।

You Might Also Like

भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास औली और महाजन में शुरू हुआ

उत्तराखण्ड में बनी फिल्मों को मिली पहचान, प्रतिभाओं के साथ फिल्म संस्कृति को मिल रहा सम्मान

सीएम धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा आत्मीयता का माहौल

मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण

TAGGED:at the polling stationis 500 metersit is 100 meters – court expressed displeasurethe commission saidThe security rule
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बागेश्वर में हड़कंप! पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के घर की सीसीटीवी में गुलदार की दस्तक कैद
Next Article महासू देवता मंदिर हनोल में जांगड़ा पर्व की धूम, जौनसार बाबर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 16, 2026
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 16, 2026
राज्य युवा आयोग युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को नीति निर्माण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: CM
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 16, 2026
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरा करेंः डीएम
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 15, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?