By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • 7 अक्टूबर को सभी स्कूलों में मनाया जायेगा गढ़भोज कार्यक्रम, परोसे जाएंगे स्थानीय पारंपरिक व्यंजन
  • आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र व राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी
  • हत्या के मामले में वांछित ₹50,000/- के इनामी अभियुक्त को बागपत, उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार
  • धामी सरकार की दूरगामी सोच-51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क की तैयारी
  • मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की भेंट
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखंड में जुलाई में जारी होगी पंचायत चुनाव की अधिसूचना, केवल इन 12 जिलों में होंगे इलेक्‍शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > उत्तराखंड में जुलाई में जारी होगी पंचायत चुनाव की अधिसूचना, केवल इन 12 जिलों में होंगे इलेक्‍शन
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में जुलाई में जारी होगी पंचायत चुनाव की अधिसूचना, केवल इन 12 जिलों में होंगे इलेक्‍शन

Devbhumi Discover
Last updated: May 24, 2025 8:53 AM
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

उत्तराखंड में जुलाई में जारी होगी पंचायत चुनाव की अधिसूचना, केवल इन 12 जिलों में होंगे इलेक्‍शन
उत्तराखंड में हरिद्वार को छोड़कर बाकी 12 जिलों में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग जुलाई में अधिसूचना जारी करेगा। सरकार ने हाई कोर्ट में बताया कि ओबीसी आरक्षण की सिफारिशें लंबित होने के कारण चुनाव में देरी हुई। याचिकाकर्ताओं ने प्रशासक नियुक्ति का विरोध किया है पर सरकार का कहना है कि इससे पंचायती राज एक्ट का उल्लंघन नहीं हुआ है।

राज्य में हरिद्वार को छोड़कर शेष 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राज्य निर्वाचन आयोग जुलाई में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी करेगा।
पूर्व न्यायाधीश बीएस वर्मा की अध्यक्षता वाले एक सदस्यीय आयोग की ओर से ग्रामीण स्थानीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण की सिफारिश फरवरी माह में प्रस्तुत की गई है। जिला, क्षेत्र व ग्राम पंचायतों में सीटों का आरक्षण और आवंटन जून में प्रकाशित किया जाएगा।
हाई कोर्ट में पंचायती राज सचिव चंद्रेश कुमार यादव की ओर से 12 जिलों (हरिद्वार को छोड़कर) में पंचायत चुनाव के संबंध में 18 पेज का शपथपत्र दाखिल किया गया है। जिसके आधार पर राज्य में पंचायत चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो गयी है।

शपथपत्र में कहा है कि राज्य के जिला, क्षेत्र व ग्राम पंचायतों में प्रशासक की नियुक्ति से पंचायती राज एक्ट के किसी अनुच्छेद का उल्लंघन नहीं हुआ है। सरकार का कहना है कि राज्य में पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने से पहले सीटों के आरक्षण और आवंटन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी, जिसके कारण चुनाव निर्धारित समय में नहीं हो पाए।

गौरतलब है कि पूर्व प्रधान विजय तिवारी सहित अन्य ने अलग-अलग जनहित याचिकाएं दायर कर निवर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने का विरोध किया है और सरकार को तत्काल चुनाव कराने का आदेश देने की मांग की गई है।

ओबीसी आरक्षण की सिफारिशें लंबित सरकार ने कोर्ट को बताया है कि त्रिस्तरीय पंचायतों में ओबीसी के आरक्षण के लिए एकल सदस्यीय आयोग की सिफारिशें भी लंबित हैं, इसलिए इस असाधारण परिस्थिति के कारण चुनाव नहीं कराए जा सके। सचिव यादव ने याचिकाकर्ता की दलीलों को खारिज करते हुए हलफनामे में कहा, पक्षपात को बढ़ावा देने और चुनाव प्रक्रिया की तटस्थता और निष्पक्षता से समझौता करने संबंधी सामग्री गलत, झूठी है।
दोहराया कि उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम 2016 में पूर्व अध्यक्ष, पूर्व ब्लाक प्रमुख, पूर्व ग्राम प्रधान को प्रशासक नियुक्त करने पर कोई रोक नहीं है। प्रशासकों को छह महीने के लिए दैनिक कामकाज के लिए नियुक्त किया गया था, न कि कोई नीतिगत निर्णय लेने के लिए।
गौरतलब है कि याचिकाकर्ताओं ने जनहित याचिकाओं में कहा है कि समय पर चुनाव कराने के बजाय सरकार ने निवर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त कर दिया और उन्हें वित्तीय अधिकार दे दिए, जिससे चुनावों की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है

You Might Also Like

7 अक्टूबर को सभी स्कूलों में मनाया जायेगा गढ़भोज कार्यक्रम, परोसे जाएंगे स्थानीय पारंपरिक व्यंजन

आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र व राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी

हत्या के मामले में वांछित ₹50,000/- के इनामी अभियुक्त को बागपत, उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार

धामी सरकार की दूरगामी सोच-51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क की तैयारी

मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की भेंट

TAGGED:electionsfor Panchayat electionsin July in UttarakhandNotificationwill be held only in these 12 districtswill be issued
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article धामी सरकार अब कम अंतराल में करेगी प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठकें, प्रस्तावों पर तेजी से होगा काम
Next Article प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की शासी परिषद की दसवीं बैठक में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

लोहे के पुल से संदिग्ध हालत में लटका मिला युवक
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 20, 2026
राजेन्द्रनगर में नवनिर्मित पार्क का मंत्री गणेश जोशी ने किया लोकार्पण
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 20, 2026
बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा
उत्तराखण्ड चमोली देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 20, 2026
मुख्यमंत्री से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की भेंट
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 19, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?