By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • SIR अभियान को लेकर देहरादून DM ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
  • रोजगार और पर्यटन का ग्रीन कॉरिडोर बनेगा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर
  • देवभूमि में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में उमड़े लोग
  • उत्तराखण्ड में BJP ने 10551, कांग्रेस ने 9869 BLA किये नियुक्त
  • DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: होटल में जिस्मफरोशी का भंडाफोड़: कमरे से तीन पुरुष-चार महिलाएं पकड़े गए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > होटल में जिस्मफरोशी का भंडाफोड़: कमरे से तीन पुरुष-चार महिलाएं पकड़े गए
उत्तराखण्डक्राइम

होटल में जिस्मफरोशी का भंडाफोड़: कमरे से तीन पुरुष-चार महिलाएं पकड़े गए

Devbhumi Discover
Last updated: July 3, 2025 7:04 AM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

होटल में हो रही थी जिस्मफरोशी: कमरे में मिले तीन पुरुष और चार महिलाएं, ऑनलाइन होती थी डील; वेतन पर थी युवतियां

पकड़े गए पुरुषों और महिलाओं को थाने लाकर पूछताछ करने पर पता चला कि होटल मालिक और मैनेजर व ब्रोकर की मिलीभगत से जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा था। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से ग्राहकों को सप्लाई करने के लिए लड़कियों को बुलाया जाता था।

सिडकुल थाना क्षेत्र में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस की टीम ने एक होटल में छापा मारते हुए देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। टीम ने चार महिलाओं सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ब्रोकर हत्थे नहीं चढ़ पाया है। पूरा नेटवर्क व्हाट्सएप के जरिये संचालित किया जा रहा था। सभी आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, डैंसो चौक के पास एचएमटी ग्रांड होटल में अनैतिक कार्य होने की जानकारी पुलिस अधिकारियों को मिली थी। जिसके बाद बुधवार की दोपहर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की महिला एसआई राखी रावत, मुख्य आरक्षी राकेश कुमार, आरक्षी दीपक कुमार व सिडकुल थाने की पुलिस टीम ने होटल में छापा मारा।

कमरे खोलने पर चार महिलाएं और तीन पुरुष मौके पर मिले। सभी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान होटल मैनेजर अर्जुन निवासी बिजनौर, होटल मालिक तंजीम निवासी रावली महदूद और ग्राहक दीपक निवासी मंगलौर के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों महिलाओं के नाम और पते गोपनीय रखे हैं। होटल संचालक व ब्रोकर नितिन निवासी ग्राम नन्हेड़ा थाना भगवानपुर फरार है।

थाने लाकर पूछताछ करने पर पता चला कि होटल मालिक और मैनेजर व ब्रोकर की मिलीभगत से जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा था। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से ग्राहकों को सप्लाई करने के लिए लड़कियों को बुलाया जाता था। ब्रोकर नितिन एक महिला को 25 से 30 हजार रुपये महीने पर रखता था

होटल एचएमटी ग्रांड से ही अन्य जगहों पर भी महिलाओं को जिस्मफरोशी के लिए भेजा जाता था। व्हाट्सएप से महिलाओं के फोटो ग्राहकों को भेजने के बाद डील होती थी। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

You Might Also Like

रोजगार और पर्यटन का ग्रीन कॉरिडोर बनेगा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर

DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

निष्कासितों पर सियासत, BJP ने जताई जीत की हैट्रिक की उम्मीद

अवैध कसीनो पर छापा, 10 डांसर समेत 35 गिरफ्तार

हवालात में PRD जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत 4 पर कार्रवाई

TAGGED:from roomProstitutionracket busted in hotel:Three men and fourwomen caught
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मेडिकल कॉलेजों की बढ़ती लागत पर मंत्री नाराज, अधिकारियों को सख्त मॉनिटरिंग के निर्देश
Next Article आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों को सीईओ के सख्त निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

SIR अभियान को लेकर देहरादून DM ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
देहरादून May 30, 2026
देवभूमि में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में उमड़े लोग
Cover Story April 14, 2026
उत्तराखण्ड में BJP ने 10551, कांग्रेस ने 9869 BLA किये नियुक्त
Devbhumi News April 8, 2026
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार
उत्तराखण्ड March 29, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?