By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • हज 2026 में बड़े बदलाव: मियां-बीवी अलग कमरे, स्मार्ट वॉच अनिवार्य
  • डिफेंस के फर्जी लेबल लगी 23 पेटी शराब बरामद, तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 03 गिरफ्तार
  • देहरादून: लाडपुर के जंगल में मिला युवक का शव, मची सनसनी
  • पौड़ी में 4 दिन बंद रहेंगे आंगनबाड़ी केंद्र, गुलदार को मारने के आदेश जारी, 4 दिन मे 2 पर हमला, 1 की मौत
  • जनवरी से पीले राशन कार्ड वालों को भी मिलेगा गेहूं
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: नई तबादला नीति पर सवाल, 31 जुलाई तक नहीं जारी हुई ट्रांसफर सूची
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > नई तबादला नीति पर सवाल, 31 जुलाई तक नहीं जारी हुई ट्रांसफर सूची
उत्तराखण्ड

नई तबादला नीति पर सवाल, 31 जुलाई तक नहीं जारी हुई ट्रांसफर सूची

Devbhumi Discover
Last updated: August 2, 2025 9:08 am
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून:
राज्य सचिवालय में वर्षों से एक ही पद पर जमे अधिकारियों और कर्मचारियों को हटाने के उद्देश्य से लागू की गई नई तबादला नीति पर अब सवाल खड़े हो गए हैं। नीति के तहत 31 जुलाई तक सचिवालय सेवा के अंतर्गत वार्षिक स्थानांतरण किए जाने थे, लेकिन तय तिथि गुजरने के बावजूद कोई तबादला सूची जारी नहीं हुई।

सचिवालय प्रशासन विभाग ने नई तबादला नीति हाल ही में लागू की थी, जिससे उम्मीद की जा रही थी कि अब तबादला प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष होगी। लेकिन 31 जुलाई बीतने के बाद भी कोई कदम न उठाए जाने से कर्मचारियों और आम जनता के बीच भ्रम और असंतोष की स्थिति है।

क्या है नई तबादला नीति
नई नीति के अनुसार, अनुभाग अधिकारी से लेकर संयुक्त सचिव तक, समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी और कंप्यूटर सहायकों को एक अनुभाग में अधिकतम पांच वर्षों से अधिक नहीं रखा जाएगा। इसके लिए तैनाती अवधि की गणना हर साल एक अप्रैल से की जाएगी। साथ ही तबादला आदेश जारी होने के तीन दिन के भीतर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा।

2007 की नीति भी रह गई थी कागज़ों में
इससे पहले 2007 में भी सचिवालय में तबादला नीति लागू की गई थी, जो धरातल पर नहीं उतर पाई। कई अनुभागों में अधिकारी-कर्मचारी वर्षों से टिके हुए हैं। कुछ पर काम का बोझ अधिक है, तो कुछ को केवल नाममात्र की जिम्मेदारी दी गई है। यही असंतुलन नई नीति लागू करने का आधार बना।

कर्मचारी संघ ने भी जताई नाराजगी
सचिवालय संघ के पूर्व अध्यक्ष दीपक जोशी ने नीति को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि नीति बनाने से पहले कर्मचारी प्रतिनिधियों से कोई राय नहीं ली गई। नीति में अधिकतम सेवा अवधि का उल्लेख तो है, लेकिन न्यूनतम सेवा अवधि को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। उन्होंने मुख्य सचिव और सचिव, सचिवालय प्रशासन को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

प्रशासन का पक्ष
इस मुद्दे पर सचिव, सचिवालय प्रशासन दीपेंद्र चौधरी ने कहा कि “अभी तबादलों की कोई सूची जारी नहीं हुई है। आवश्यकता के अनुसार समय आने पर तबादले किए जा सकते हैं।

You Might Also Like

डिफेंस के फर्जी लेबल लगी 23 पेटी शराब बरामद, तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 03 गिरफ्तार

देहरादून: लाडपुर के जंगल में मिला युवक का शव, मची सनसनी

पौड़ी में 4 दिन बंद रहेंगे आंगनबाड़ी केंद्र, गुलदार को मारने के आदेश जारी, 4 दिन मे 2 पर हमला, 1 की मौत

जनवरी से पीले राशन कार्ड वालों को भी मिलेगा गेहूं

ब्रेकिंग: उत्तराखंड में ताबड़तोड़ छापेमारी, 08 फर्मों ने किया 04 करोड़ का हेरफेर

TAGGED:not releasedon new transfer policyQuestionstill 31 Julytransfer list
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article निर्वाचन आयोग ने बूथ लेवल अधिकारियों का पारिश्रमिक दोगुना किया, BLO पर्यवेक्षकों के पारिश्रमिक में वृद्धि
Next Article सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर रोक, साल में सिर्फ दो माह मिलेगी अनुमति
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

हज 2026 में बड़े बदलाव: मियां-बीवी अलग कमरे, स्मार्ट वॉच अनिवार्य
दुनिया देश December 5, 2025
कुंभ विक्रम संवत से होता है, ग्रेगोरी कैलेंडर से नहीं: शंकराचार्य
उत्तराखण्ड December 5, 2025
हाईकोर्ट आदेशों की धज्जियां? जिले में अवैध खनन पर मातृ सदन का आरोप
उत्तराखण्ड December 5, 2025
साइबर भारत सेतु : ब्रिजिंग स्टेट्स, सिक्योरिंग भारत” विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय अभ्यास कार्यक्रम देहरादून में शुरू
उत्तराखण्ड December 5, 2025
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?