By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनु लोक’ गौशाला का लोकार्पण किया
  • काशीपुर और रुद्रपुर को प्राप्त सम्मान पूरे उत्तराखण्ड के लिए गौरव का विषयः सीएम
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक
  • आपदा राहत सहायता मानकों में वृद्धि पर मुख्यमंत्री  धामी ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृह मंत्री का जताया आभार
  • स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: थराली को मिलेगा धराली जैसा विशेष राहत पैकेज, सीएम धामी ने पुनर्वास कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > थराली को मिलेगा धराली जैसा विशेष राहत पैकेज, सीएम धामी ने पुनर्वास कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
उत्तराखण्ड

थराली को मिलेगा धराली जैसा विशेष राहत पैकेज, सीएम धामी ने पुनर्वास कार्यों में तेजी के दिए निर्देश

Devbhumi Discover
Last updated: August 26, 2025 7:35 AM
Devbhumi Discover
Share
2 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में राज्य के आपदा प्रबंधन, प्रशासनिक सुधार और स्थानीय स्तर पर सेवा वितरण को प्रभावी बनाने को लेकर कई अहम निर्णय लिए।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि थराली क्षेत्र को भी धराली की तर्ज़ पर विशेष राहत और पुनर्वास पैकेज प्रदान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि थराली में हाल की आपदाओं से प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता पहुँचाई जाए और पुनर्वास कार्यों को युद्धस्तर पर प्रारंभ किया जाए।
इसी क्रम में, जोशीमठ में भी राहत और पुनर्निर्माण के कार्यों को शीघ्रता से आरंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित परिवारों की पीड़ा को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए।
विधानसभा की रजत जयंती के अवसर पर आगामी नवंबर माह में दो दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्य की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं पर व्यापक चर्चा की जाएगी।
प्रशासनिक सुगमता के लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस क्षेत्राधिकारी और बीडीओ के कार्यालय एक ही छत के नीचे एकीकृत रूप से स्थापित किए जाएँगे, जिससे जनता को सरकारी सेवाओं तक आसान पहुँच मिल सके।
इसके साथ ही, ग्राम सभा स्तर पर सप्ताह में एक दिन पंचायत भवन में पंचायत सचिव, ग्राम विकास अधिकारी, आशा और आँगनबाड़ी कार्यकर्त्री की उपस्थिति रोस्टर के अनुसार अनिवार्य की जाएगी, ताकि ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही सभी आवश्यक सेवाएँ उपलब्ध हो सकें।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से इन सभी निर्णयों पर तत्काल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि जनहित में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु,  आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव  शैलेश बगौली, अपर पुलिस महानिदेशक  ए. पी अंशुमन, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते और अपर सचिव  बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनु लोक’ गौशाला का लोकार्पण किया

काशीपुर और रुद्रपुर को प्राप्त सम्मान पूरे उत्तराखण्ड के लिए गौरव का विषयः सीएम

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक

आपदा राहत सहायता मानकों में वृद्धि पर मुख्यमंत्री  धामी ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृह मंत्री का जताया आभार

स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन

TAGGED:a special relief packageCM Dhami gave instructions to speed up rehabilitation worklike DharaliTharali will get
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ऑपरेशन कालनेमिः अब तक 4000 सत्यापन, एक बांग्लादेशी समेत 300 से अधिक गिरफ्तार
Next Article मुख्यमंत्री ने दिए ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के तबादले
उत्तराखण्ड देश देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 11, 2026
उत्तराखंड में IAS-PCS अधिकारियों की पहली तबादला सूची जारी, कई CDO और ADM बदले
Devbhumi News November 11, 2026
अगस्त्यमुनि मेले में शतावरी के औषधीय गुणों का संदेश लेकर पहुंची सोसायटी
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 11, 2026
चार दशक से 440 परिवारों को नहीं मिला जमीन का मालिकाना हक
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 11, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?