By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • रोजगार और पर्यटन का ग्रीन कॉरिडोर बनेगा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर
  • देवभूमि में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में उमड़े लोग
  • उत्तराखण्ड में BJP ने 10551, कांग्रेस ने 9869 BLA किये नियुक्त
  • DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
  • निष्कासितों पर सियासत, BJP ने जताई जीत की हैट्रिक की उम्मीद
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: हरिद्वार में अर्द्धकुंभ का शंखनाद, स्नान की तिथियों का ऐतिहासिक ऐलान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > हरिद्वार में अर्द्धकुंभ का शंखनाद, स्नान की तिथियों का ऐतिहासिक ऐलान
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में अर्द्धकुंभ का शंखनाद, स्नान की तिथियों का ऐतिहासिक ऐलान

Devbhumi Discover
Last updated: November 28, 2025 9:46 AM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

धार्मिक आस्था और परंपराओं की धुरी हरिद्वार में 2027 के अर्द्धकुंभ की तैयारियां अब धरातल पर तेज़ी से आकार ले रही हैं। शुक्रवार को डामकोठी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सभी 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि एक मंच पर जुटे। बैठक का उद्देश्य अर्द्धकुंभ को दिव्य, भव्य और अनुशासित स्वरूप देने के लिए व्यापक रणनीति पर मंथन करना था। जिसमें स्नान की तिथियों की घोषणा भी कर दी गई।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद निरंजनी के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि अखाड़े कुंभ परंपरा के वास्तविक संरक्षक हैं और पूरा देश हरिद्वार के अर्द्धकुंभ को नई उम्मीदों के साथ देख रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा समय रहते तैयारियों की शुरुआत को सराहनीय कदम बताया।

मुख्यमंत्री धामी ने संत समुदाय को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी हर सलाह का सम्मानपूर्वक पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अर्द्धकुंभ 2027 एक शानदार आयोजन होगा, जिसके लिए प्रशासनिक व्यवस्थाएं युद्धस्तर पर आगे बढ़ाई जा रही हैं। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि मेले की औपचारिक शुरुआत 13 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन होगी।

पहली बार चार शाही स्नान, परंपरा में ऐतिहासिक विस्तार
बैठक की सबसे बड़ी उपलब्धि रही अर्द्धकुंभ 2027 की प्रमुख स्नान तिथियों की घोषणा। संत समाज ने इस बार एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए पहली बार चार शाही अमृत स्नान तय किए हैं। यह कदम सदियों पुरानी परंपराओं में एक महत्वपूर्ण और उल्लेखनीय विकास माना जा रहा है।

मुख्य पर्व स्नान तिथियां
14 जनवरी 2027 — मकर संक्रांति
6 फरवरी 2027 — मौनी अमावस्या
11 फरवरी 2027 — बसंत पंचमी
20 फरवरी 2027 — माघ पूर्णिमा

चार शाही स्नान
6 मार्च 2027 — महाशिवरात्रि (पहला अमृत स्नान)
8 मार्च 2027 — सोमवती/फाल्गुन अमावस्या (दूसरा अमृत स्नान)
14 अप्रैल 2027 — मेष संक्रांति/वैशाखी (तीसरा अमृत स्नान)
20 अप्रैल 2027 — चैत्र पूर्णिमा (चौथा अमृत स्नान)

अन्य विशेष पर्व
7 अप्रैल — नव संवत्सर
15 अप्रैल — राम नवमी

स्नान तिथियों के इस व्यापक कैलेंडर को लेकर संत समुदाय ने हर्ष व्यक्त किया। इससे न सिर्फ श्रद्धालुओं को यात्रा योजना बनाने में सुविधा मिलेगी, बल्कि अर्द्धकुंभ को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलने की भी उम्मीद है।
आगामी अर्द्धकुंभ धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और उत्तराखंड के विकास का अद्वितीय संगम बनने जा रहा है।

You Might Also Like

रोजगार और पर्यटन का ग्रीन कॉरिडोर बनेगा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर

DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

निष्कासितों पर सियासत, BJP ने जताई जीत की हैट्रिक की उम्मीद

अवैध कसीनो पर छापा, 10 डांसर समेत 35 गिरफ्तार

हवालात में PRD जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत 4 पर कार्रवाई

TAGGED:and the bathing dates were announced historically.of Ardh Kumbh was blown in HaridwarThe conch shell
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सीबीआई ने उत्तराखंड में 46 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा, 500 करोड़ के घोटाले में कार्रवाई
Next Article डीएम बंसल का बड़ा कदम: देहरादून में पहला 30 बैडेड मॉडर्न रिहैब सेंटर शुरू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

देवभूमि में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में उमड़े लोग
Cover Story April 14, 2026
उत्तराखण्ड में BJP ने 10551, कांग्रेस ने 9869 BLA किये नियुक्त
Devbhumi News April 8, 2026
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार
उत्तराखण्ड March 29, 2026
देहरादून में ‘भारत: विश्व गुरु की राह पर’ विचार गोष्ठी आयोजित
उत्तराखण्ड March 29, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?