By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • ’मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं’
  • विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान
  • आपदा प्रबंधन में उत्तराखण्ड ने स्थापित किए नए मानक, आधुनिक तकनीक और त्वरित प्रतिक्रिया से मजबूत हुई आपदा प्रबंधन व्यवस्था
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
  • सोंग नदी के स्वास्थ्य और कायाकल्प को प्राथमिकता देने पर जोर: दिलीप जावलकर
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: भारत-चीन सीमा की सड़क बह गई थी, देना होगा 71 लाख मुआवजा, आयोग ने 12 साल बाद दिया आदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > भारत-चीन सीमा की सड़क बह गई थी, देना होगा 71 लाख मुआवजा, आयोग ने 12 साल बाद दिया आदेश
उत्तराखण्ड

भारत-चीन सीमा की सड़क बह गई थी, देना होगा 71 लाख मुआवजा, आयोग ने 12 साल बाद दिया आदेश

Devbhumi Discover
Last updated: June 9, 2025 9:40 AM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

भारत-चीन सीमा की सड़क बह गई थी, देना होगा 71 लाख मुआवजा, आयोग ने 12 साल बाद दिया आदेश

राज्य उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी को सेवा में कोताही का दोषी माना है। आयोग की अध्यक्ष कुमकुम रानी ने कहा कि बीमा कंपनी ने यदि सभी तरह के जोखिमों के लिए प्रीमियम नहीं लिया था तो यह बीमा कंपनी की गलती थी। इसके लिए शिकायतकर्ता को मुआवजे से वंचित नहीं किया जा सकता।

भारी बारिश में भारत-चीन सीमा पर बन रही एक सड़क बहने के मामले में 71 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश हुआ है। सड़क निर्माण करने वाली कंपनी ने प्राकृतिक आपदा की आशंका से बीमा करवाया था, लेकिन सड़क बहने के बाद बीमा कंपनी ने भी पल्ला झाड़ लिया। यह कहकर दावा खारिज कर दिया कि बारिश से होने वाला नुकसान पॉलिसी में कवर नहीं होता।

इस मामले में 12 साल बाद निर्माण कंपनी को राहत और बीमा कंपनी को बड़ा झटका लगा है। राज्य उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी को सेवा में कोताही का दोषी माना है। आयोग की अध्यक्ष कुमकुम रानी ने कहा कि बीमा कंपनी ने यदि सभी तरह के जोखिमों के लिए प्रीमियम नहीं लिया था तो यह बीमा कंपनी की गलती थी। इसके लिए शिकायतकर्ता को मुआवजे से वंचित नहीं किया जा सकता।

यह था विवाद

शिकायतकर्ता कंपनी मैसर्स डीएसएम (जेवी) को केंद्र सरकार से उत्तराखंड में न्यू सोबला से सेला टेडांग तक भारत-तिब्बत सीमा पुलिस सड़क निर्माण का ठेका मिला था। पहाड़ी और दूरस्थ क्षेत्र में निर्माण कार्य के कारण प्राकृतिक आपदाओं के जोखिम को कवर करने वाली ऑल रिस्क इंश्योरेंस पॉलिसी ली थी।

इसके लिए राष्ट्रीय बीमा कंपनी लिमिटेड को छह लाख 46 हजार रुपये का भारी भरकम प्रीमियम चुकाया। यह पॉलिसी 18 सितंबर 2012 से 17 सितंबर 2013 तक वैध थी। 16 जून 2013 को भारी बारिश और भूस्खलन के कारण निर्माण स्थल पर काम पूरी तरह से बह गया, जिससे कंपनी ने 80 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का दावा किया। ढाई साल बाद, फरवरी 2016 में बीमा कंपनी ने दावा खारिज कर दिया। वजह बताई कि नुकसान बाढ़ और भूस्खलन से हुआ, जो उनकी पॉलिसी में शामिल नहीं था। शिकायतकर्ता कंपनी ने इसके खिलाफ राज्य उपभोक्ता आयोग का दरवाजा खटखटाया।

साल 2018 से ब्याज और मुकदमा खर्च भी देना होगा

आयोग ने 71 लाख से अधिक के मुआवजे के ऊपर शिकायत दर्ज करने की तारीख (6 फरवरी 2018) से वास्तविक भुगतान की तारीख तक छह फीसदी प्रति वर्ष के साधारण ब्याज और 25 हजार रुपये मुकदमा खर्च भी देने का आदेश दिया है। पूरा भुगतान एक महीने के भीतर करना होगा

You Might Also Like

’मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं’

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान

आपदा प्रबंधन में उत्तराखण्ड ने स्थापित किए नए मानक, आधुनिक तकनीक और त्वरित प्रतिक्रिया से मजबूत हुई आपदा प्रबंधन व्यवस्था

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

सोंग नदी के स्वास्थ्य और कायाकल्प को प्राथमिकता देने पर जोर: दिलीप जावलकर

TAGGED:71 lakh compensationawayon the India-China borderthe commission gave the order after 12 yearsThe roadwas washedwill have to be given
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ग्रीन सेस से नहीं बच पाएंगे उत्तराखंड आने वाले वाहन, सभी सीमाओं पर अंदर तक लगाए गए हैं ANPR कैमरे
Next Article फिल्म नीति 2024: पाभें बना शूटिंग विलेज, हेमंत पांडे ने किया शुभारंभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जनगणना में जनभागीदारी बढ़ाने की पहल, स्कूलों में स्वगणना के प्रति जागरूक किए विद्यार्थी
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 23, 2026
समाधान दिवस में 103 शिकायतें दर्ज, डीएम ने दिए प्राथमिकता पर निस्तारण के निर्देश
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 23, 2026
श्रृंग ऋषि आश्रम का होगा जीर्णोद्धारः डॉ धन सिंह रावत
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 22, 2026
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने राष्ट्रपति निकेतन का भ्रमण किया
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 22, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?