By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • हरिद्वार में भूस्खलन से रेल ट्रैक बाधित, ट्रेन संचालन ठप
  • उत्तरकाशी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, हवाई सर्वे कर लिया राहत-बचाव कार्यों का जायजा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तरकाशी आपदा नियंत्रण कक्ष से राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा
  • आंध्र प्रदेश दौरे को तत्काल निरस्त करते हुए  सीएम धामी ने मंगलवार शाम को सीधे देहरादून आईटी पार्क स्थित
  • धराली बादल फटने पर PM मोदी ने जताया दुख, CM धामी से ली जानकारी
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: नैनबाग में दो सड़क हादसे: पिकअप यमुना में समाई, मैक्स खाई में गिरी — एक की मौत, चार घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > नैनबाग में दो सड़क हादसे: पिकअप यमुना में समाई, मैक्स खाई में गिरी — एक की मौत, चार घायल
उत्तराखण्ड

नैनबाग में दो सड़क हादसे: पिकअप यमुना में समाई, मैक्स खाई में गिरी — एक की मौत, चार घायल

Devbhumi Discover
Last updated: August 4, 2025 8:41 am
Devbhumi Discover
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून :

उत्तराखंड के टिहरी जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। नैनबाग थाना क्षेत्र के सुमन क्यारी चौकी अंतर्गत एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहराई में यमुना नदी में जा गिरा। हादसे के समय वाहन में चार लोग सवार थे। वहीं दूसरी ओर शाम को पहलगांव-कमांद-कपरोली मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही नैनबाग पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दो व्यक्ति हादसे के समय वाहन से छिटककर बाहर गिर गए थे, जबकि दो लोग पिकअप में ही फंसे रह गए।

बचाव दल ने एक घायल को नदी में फंसे वाहन से निकाल लिया है, जिसे गंभीर अवस्था में देहरादून रेफर किया गया। अन्य एक घायल को भी प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून भेजा गया है। पुलिस, SDRF और स्थानीय ग्रामीण मिलकर राहत व बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

वहीं, दूसरी ओर रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे टिहरी जिले में एक और दर्दनाक हादसा पेश आया है। पहलगांव-कमांद-कपरोली मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चला रहे 62 वर्षीय मंगल सिंह कपरोली गांव के ही निवासी थे। जैसे ही हादसे की सूचना मिली, ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर काफी प्रयास के बाद शव को खाई से बाहर निकाला।

You Might Also Like

हरिद्वार में भूस्खलन से रेल ट्रैक बाधित, ट्रेन संचालन ठप

उत्तरकाशी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, हवाई सर्वे कर लिया राहत-बचाव कार्यों का जायजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तरकाशी आपदा नियंत्रण कक्ष से राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा

आंध्र प्रदेश दौरे को तत्काल निरस्त करते हुए  सीएम धामी ने मंगलवार शाम को सीधे देहरादून आईटी पार्क स्थित

धराली बादल फटने पर PM मोदी ने जताया दुख, CM धामी से ली जानकारी

TAGGED:accidentsfour injuredin Nainbag: Pickup drownedin YamunaMax fell into ditchone deadTwo road
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पत्नी पर पिस्टल तानने वाले पूर्व ब्लॉक प्रमुख यश यादव का शस्त्र लाइसेंस डीएम देहरादून ने किया सस्पेंड
Next Article एसएसपी दून की सख्ती अपराधियो पर पङ रही भारी,अपराधियो को जिले से बाहर भेजना जारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तरकाशी बादल फटने पर अमित शाह ने जताया शोक, प्रभावितों के प्रति संवेदना
उत्तराखण्ड August 6, 2025
उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने की घटना पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख, प्रभावितों के प्रति संवेदना व्यक्त की
उत्तराखण्ड August 6, 2025
धराली आपदा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में
उत्तराखण्ड August 6, 2025
उत्तरकाशी आपदा राहत कार्य हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं विशेष पुलिस बलों की त्वरित तैनाती
उत्तराखण्ड August 6, 2025
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?