By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा
  • उत्तराखंड के 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री प्रतिबंधित, बदरी-केदार मंदिर समिति का निर्णय
  • गैरसैंण पर सियासी घमासान, वेडिंग डेस्टिनेशन वाले बयान पर कांग्रेस का सरकार से स्पष्टीकरण
  • कुंभ 2027 से पहले गंगा स्वच्छता और सीवर सिस्टम दुरुस्त करने पर मंथन
  • मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में लाभान्वित हुए सर्वाधिक बच्चे
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पूर्व BKTC अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे के खिलाफ खोला मोर्चा सोशल मीडिया मे लिखा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > पूर्व BKTC अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे के खिलाफ खोला मोर्चा सोशल मीडिया मे लिखा
उत्तराखण्ड

पूर्व BKTC अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे के खिलाफ खोला मोर्चा सोशल मीडिया मे लिखा

Devbhumi Discover
Last updated: May 24, 2025 8:32 am
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

पूर्व BKTC अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे के खिलाफ खोला मोर्चा सोशल मीडिया मे लिखा

#जय_श्री_केदार #जय_बदरी_विशाल
यह कहना अतिशयोक्तिपूर्ण नहीं होगा कि चारधाम यात्रा हमारे प्रदेश का सबसे बड़ा इवेंट है। हमारे प्रदेश की आर्थिकी को संबल प्रदान करती है। यात्रा व्यवस्था पर निर्भर छोटे – बड़े कारोबारी/ व्यवसायी यात्राकाल को लेकर उत्साहित रहते हैं। कुछ माह का यात्रा काल उनके पूरे वर्ष की जीविकोपार्जन का साधन होती है।

यात्राकाल के दौरान कई बार कुछ छोटी- बड़ी समस्याएं भी सामने आती हैं। शासन- प्रशासन के स्तर पर संवेदनशीलता प्रदर्शित होती है तो समस्याओं का निराकरण ससमय हो जाता है। मगर संबंधित अधिकारी संवेदनशील नहीं होते हैं तो समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के संचालन के लिए पर्यटन विभाग को नोडल एजेंसी बनाया गया है। स्वाभाविक रूप से यात्रा व्यवस्थाओं में समस्याओं को सुनने और उनके समाधान की जिम्मेदारी पर्यटन विभाग की है।

इस वर्ष भी चारधाम यात्रा प्रारंभ होने के पश्चात समय-समय पर कुछ समस्याओं के उत्पन्न होने के पश्चात कई तीर्थ यात्रियों, तीर्थ पुरोहितों, व्यवसायियों आदि द्वारा मुझे अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया।

मैंने पर्यटन विभाग के सबसे बड़े अधिकारी सचिव, पर्यटन, श्री सचिन कुर्वे को इन समस्याओं से अवगत कराने का प्रयास किया। उनको कई बार फोन भी किया। मगर उनका कोई जवाब नहीं मिला। श्री कुर्वे द्वारा फोन ना उठाने की शिकायत अन्य तमाम लोगों द्वारा भी की जाती रहती है। यहां तक कि यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी चाहने वाले मीडियाकर्मियों का फोन भी श्री कुर्वे द्वारा नहीं उठाये जाने की शिकायत की जाती रहती है ।

यह भी आश्चर्यजनक है चारधाम यात्रा जैसे इतने बड़े आयोजन की ज़िम्मेदारी संभालने वाले विभाग के सर्वेसर्वा अधिकारी का यात्राकाल में धामों की व्यवस्थाओं के निरीक्षण करने का कार्यक्रम भी नगण्य ही रहता है ।

मुझे स्मरण है कि लगभग दो वर्ष पूर्व प्रदेश के पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में चारधाम यात्रा को लेकर सचिवालय में आयोजित एक बैठक में मेरे द्वारा श्रद्धालुओं के पंजीकरण को लेकर कुछ चर्चा की गई थी। उस बैठक में श्री कुर्वे मेरे सवालों का प्रतिउत्तर देने के बजाय कुछ बौखलाहट भरे अंदाज़ में जवाब देने लगे थे।

मेरा मानना है कि पर्यटन हमारे प्रदेश का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। इस पद पर किसी उत्साहित व ऊर्जावान और दूरदर्शी सोच के अधिकारी को तैनात किया जाना चाहिए।

 

You Might Also Like

मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा

उत्तराखंड के 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री प्रतिबंधित, बदरी-केदार मंदिर समिति का निर्णय

गैरसैंण पर सियासी घमासान, वेडिंग डेस्टिनेशन वाले बयान पर कांग्रेस का सरकार से स्पष्टीकरण

कुंभ 2027 से पहले गंगा स्वच्छता और सीवर सिस्टम दुरुस्त करने पर मंथन

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में लाभान्वित हुए सर्वाधिक बच्चे

TAGGED:a front againstAjendra Ajay openedBKTC presidentFormertourism secretary Sachin Kurve and wrote on social media
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सरेराह गुंडई करने वालों पर दून पुलिस की सख्ती, ऋषिकेश मारपीट मामले में कार्रवाई तेज
Next Article रामनगर अस्पताल में ई-रिक्शा से शव ढोने की घटना पर स्वास्थ्य विभाग सख्त, तीन सदस्यीय समिति करेगी जांच
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

CM धामी का निर्देश: खाद्य एवं रसद व्यवस्था की निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
विकास, सुशासन और जनकल्याण के विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही सरकार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
सड़क, पुल निर्माण से लेकर गड्ढ़ा भरने तक के लिए धामी सरकार ने किया बजट प्रावधान
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?