By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • छात्र संघ चुनावों में मिलेगा छात्राओं को 50 फीसदी प्रतिनिधित्वः डाॅ. धन सिंह रावत
  • एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करेंः डीएम
  • जिला योजना में डीएम ने विभागों को दिए प्रगति बढ़ाने के निर्देश
  • नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
  • राज्यपाल ने इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन एडवांसमेंट इन साइबर सिक्योरिटी एंड डिजिटल फॉरेंसिक्स में प्रतिभाग किया
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: दीक्षांत समारोह 2025 : आईआईटी रुड़की शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं नवाचार का उत्सव मनाएगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > दीक्षांत समारोह 2025 : आईआईटी रुड़की शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं नवाचार का उत्सव मनाएगा
उत्तराखण्ड

दीक्षांत समारोह 2025 : आईआईटी रुड़की शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं नवाचार का उत्सव मनाएगा

Devbhumi Discover
Last updated: September 3, 2025 9:18 AM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

दीक्षांत समारोह 2025 : आईआईटी रुड़की शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं नवाचार का उत्सव मनाएगा

– आईआईटी रुड़की 5 सितंबर 2025 को अपना 25वां दीक्षांत समारोह करेगा आयोजित

– डॉ. जितेंद्र सिंह, केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, भारत सरकार समारोह को करेंगे संबोधित

प्रो. (डॉ.) निर्मलजीत सिंह कलसी, आईएएस (सेवानिवृत्त) होंगे विशिष्ट अतिथि

– कुल 2,614 छात्रों को उपाधियाँ की जाएँगी प्रदान, जिनमें 602 छात्राएँ शामिल

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की शुक्रवार, 5 सितंबर 2025 को अपना 25वां दीक्षांत समारोह मनाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जितेंद्र सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय; राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), भू विज्ञान मंत्रालय; प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री; राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय; राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग; राज्य मंत्री, अंतरिक्ष विभाग उपस्थित रहेंगे। उनके साथ, प्रोफेसर (डॉ.) निर्मलजीत सिंह कलसी, आईएएस (सेवानिवृत्त), पूर्व अध्यक्ष, एनसीवीईटी, भारत सरकार, पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव, पंजाब, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। अभिशासक परिषद अध्यक्ष डॉ. बीवीआर मोहन रेड्डी इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। श्री पंकज अग्रवाल, सचिव, विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार, 5 सितंबर 2025 को दूसरे सत्र के दौरान आयोजित होने वाले पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

डॉ. जितेंद्र सिंह एक चिकित्सक से राजनेता बने हैं और मधुमेह एवं अंतःस्त्रावविज्ञान में अपनी विशिष्ट शैक्षणिक एवं व्यावसायिक पृष्ठभूमि के लिए प्रसिद्ध हैं। उधमपुर निर्वाचन क्षेत्र से 16वीं, 17वीं और 18वीं लोकसभा के लिए लगातार निर्वाचित, डॉ. सिंह ने वर्षों से विभिन्न प्रमुख विभागों का कार्यभार संभाला है। उनकी वैज्ञानिक दृष्टि और प्रशासनिक विशेषज्ञता भारत के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और शासन परिदृश्य को आकार देने में महत्वपूर्ण योगदान देती रही है।

प्रो. (डॉ.) निर्मलजीत सिंह कलसी, आईएएस (सेवानिवृत्त), एनसीवीईटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पंजाब, भारत सरकार के पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव रहे हैं। वे वर्तमान में आईआईटी रुड़की और आईआईटी रोपड़ में विजिटिंग प्रोफेसर हैं तथा गुरुग्राम स्थित मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट में प्रैक्टिस प्रोफेसर के रूप में भी कार्यरत हैं।

इस भव्य आयोजन की पूर्व संध्या पर, 2 सितंबर 2025 को, आईआईटी रुड़की के जेम्स थॉमसन भवन स्थित सीनेट हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता निदेशक प्रो. के.के. पंत ने की, जिसमें उप निदेशक प्रो. उदय प्रताप सिंह एवं शैक्षणिक मामले कुलशासक प्रो. एन.के. नवानी भी उपस्थित रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीक्षांत समारोह के महत्व, प्रतिष्ठित अतिथियों की उपस्थिति और आईआईटी रुड़की की नवाचार एवं राष्ट्र सेवा की परंपरा पर प्रकाश डाला गया।

इस वर्ष कुल 2,614 छात्रों को उपाधियाँ प्रदान की जाएँगी, जिनमें 1,267 स्नातक, 847 स्नातकोत्तर एवं 500 पीएचडी शोधार्थी (संयुक्त एवं दोहरी उपाधियों सहित) शामिल हैं। इनमें 602 छात्राएँ भी सम्मिलित हैं। यह संख्या संस्थान की समावेशिता और सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

You Might Also Like

छात्र संघ चुनावों में मिलेगा छात्राओं को 50 फीसदी प्रतिनिधित्वः डाॅ. धन सिंह रावत

एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करेंः डीएम

जिला योजना में डीएम ने विभागों को दिए प्रगति बढ़ाने के निर्देश

नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने राज्यपाल से की भेंट

TAGGED:academic excellenceand innovationConvocation 2025:IIT Roorkee to celebrate
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सीएम धामी ने उच्च स्तरीय बैठक में कानून-व्यवस्था व सड़कों की स्थिति की समीक्षा
Next Article ताज़ा मांस में रेंगते मिले जिंदा कीड़े, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से दहशत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राज्यपाल ने इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन एडवांसमेंट इन साइबर सिक्योरिटी एंड डिजिटल फॉरेंसिक्स में प्रतिभाग किया
Devbhumi News देहरादून September 11, 2026
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाएः मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 11, 2026
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगाः सीएम
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 11, 2026
राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, मेडिकल इंटर्न का स्टाइपेंड और अधिवक्ताओं के मानदेय बढ़ाने को कैबिनेट ने दी मंजूरी
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 11, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?