By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में ईवीएम जागरूकता अभियान शुरू
  • विजय कालोनी में बनेगा नया पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
  • मुख्य सचिव ने शासकीय कार्यों में एआई का अधिकाधिक उपयोग किए जाने के निर्देश दिये
  • आर्थिक विकास के साथ मानव विकास के संकेतकों में सुधार
  • देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त, एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: STF की टीम ने 2 वन्य जीव तस्कर भालू पित्त व 5 जंगली जानवरों के नाखूनों के साथ किया गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > STF की टीम ने 2 वन्य जीव तस्कर भालू पित्त व 5 जंगली जानवरों के नाखूनों के साथ किया गिरफ्तार
उत्तराखण्ड

STF की टीम ने 2 वन्य जीव तस्कर भालू पित्त व 5 जंगली जानवरों के नाखूनों के साथ किया गिरफ्तार

Devbhumi Discover
Last updated: December 12, 2025 8:21 AM
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून

देश में वन्य जीव अंगो की अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों की अवैध गतिविधियों की रोकथाम व धरपकड़ हेतु पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ उत्तराखंड पुलिस द्वारा एसटीएफ को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके अनुक्रम में ’एसएसपी एसटीएफ श्री नवनीत भुल्लर द्वारा अपनी टीमों को स्पष्ट निर्देशित किया गया है की वन्य जीवों की तस्करी में संलिप्त प्रत्येक तस्कर की कुंडली तैयार कर उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इसी क्रम में उत्तराखंड एसटीएफ को वन्य जीव तस्करी की सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार जनपद देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से 02 वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अदद भालू पित्त ( वजन 155 ग्राम) व 05 नाखून जंगली जानवर के बरामद किए गए।

इस मामले में एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि उत्तराखण्ड एसटीएफ को मैनुवली सूचना मिली थी कि विकासनगर देहरादून क्षेत्र में वन्य जीव जन्तुओं के अंगो तथा भालू पित्त की अवैध तस्करी हो रही है, जिसे उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा अपने स्थानीय सूत्रों से मेैनुवली डेवलप किया गया जिस पर आज विकासनगर से यमुनोत्री जाने वाले रास्ते हथीयारी ग्राम से पहले मोटर साइकिल पर आते हुए 02 व्यक्ति को गिरप्तार किया गया है जिन्होंने अपना नाम भगवान सिंह रावत व जितेन्द्र सिंह पुंडीर बताया और भगवान सिंह रावत के कब्जे से 01 भालू पित्त व जितेन्द्र सिंह पुंडीर के कब्जे से 05 नाखून जंगली जानवर के बरामद हुए है। भालू पित्त एवं जंगली जानवरों के अंगों को वन्यजीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में रखा गया है इसका शिकार करना एक गम्भीर अपराध है, पकड़े गये तस्कर के विरुद्ध थाना विकासनगर जनपद देहरादून में वन्यजीव अधिनियम (वाइल्ड लाइफ एक्ट) के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा बताया गया कि अभियुक्त से पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ द्वारा इस मामले मेें गहनता से छानबीन की जा रही है और यदि इस मामले में अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता मिलती है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही सुनिष्चित की जायेगी। वन विभाग से भी जानकारी की जा रही है।

एसएसपी एसटीएफ ने जनता से अपील की है कि वह वन्यजीवों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरूद्व कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखण्ड (0135-2656202) से सम्पर्क करें। उत्तराखंड एसटीएफ आगे भी वन्यजीव तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करती रहेगी, ताकि सीधे-साधे व बेजुबान जानवरों के शिकार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण..

1. भगवान सिंह रावत पुत्र सूरज सिंह निवासी ग्राम कांडेयू थाना विकासनगर देहरादून।

2. जितेंद्र सिंह पुंडीर पुत्र स्वर्गीय गोविंद सिंह निवासी ग्राम मदरासु थाना विकासनगर जनपद देहरादून

बरामदगी का विवरण-

01 भालू पित्त (वजन 155 ग्राम) व 05 नाखून।*

*गिरफ्तार करने वाली टीमः—-*

*उत्तराखण्ड एसटीएफ टीम-*

1. निरीक्षक यशपाल सिंह

2. अ.उ.नि. हितेश कुमार

3. हे.का वीरेंद्र नौटियाल

4. हे.का कुलदीप रौतेला

5. का मोहन असवाल ।

You Might Also Like

विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में ईवीएम जागरूकता अभियान शुरू

विजय कालोनी में बनेगा नया पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

मुख्य सचिव ने शासकीय कार्यों में एआई का अधिकाधिक उपयोग किए जाने के निर्देश दिये

आर्थिक विकास के साथ मानव विकास के संकेतकों में सुधार

देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त, एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

TAGGED:and nails of five wild animals.STF team arrestedtwo wildlife smugglers with bear bile
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सुभारती की उलटी गिनती शुरू : 15 दिसंबर तक जमा करो 87.50 करोड़ वरना संपत्ति कुर्क होगी
Next Article पुलिस प्राधिकरण में शिकायत पर जांच में पिथौरागढ़ के पूर्व SSP दोषी, शिकायतकर्ता को कार्यालय में था पीटा.. कार्रवाई के आदेश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने पवाणी गांव पहुंचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 26, 2026
मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा
Devbhumi News उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 26, 2026
राज्य सरकार के पांच वर्षों के कार्यों के रिपोर्ट कार्ड का किया गया विमोचन
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 26, 2026
शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 आईएएस और 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड की ताज़ा खबर उत्तराखण्ड देश देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 25, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?