By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में ईवीएम जागरूकता अभियान शुरू
  • विजय कालोनी में बनेगा नया पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
  • मुख्य सचिव ने शासकीय कार्यों में एआई का अधिकाधिक उपयोग किए जाने के निर्देश दिये
  • आर्थिक विकास के साथ मानव विकास के संकेतकों में सुधार
  • देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त, एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पुलिस प्राधिकरण में शिकायत पर जांच में पिथौरागढ़ के पूर्व SSP दोषी, शिकायतकर्ता को कार्यालय में था पीटा.. कार्रवाई के आदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > पुलिस प्राधिकरण में शिकायत पर जांच में पिथौरागढ़ के पूर्व SSP दोषी, शिकायतकर्ता को कार्यालय में था पीटा.. कार्रवाई के आदेश
उत्तराखण्ड

पुलिस प्राधिकरण में शिकायत पर जांच में पिथौरागढ़ के पूर्व SSP दोषी, शिकायतकर्ता को कार्यालय में था पीटा.. कार्रवाई के आदेश

Devbhumi Discover
Last updated: December 12, 2025 8:25 AM
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून

राज्य पुलिस प्राधिकरण ने शिकायत पर हुई विवेचना और सुनवाई के बाद IPS अफसर को दोषी पाते हुए उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की संस्तुति की है। हालांकि आरोपी पुलिस अधिकारी 28 नवंबर कोही अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं और केंद सरकार द्वारा इस्तीफे को मंजूर भी कर लिया गया है।

घटना 6 फरवरी 2023 की है। एक आरटीआई कार्यकर्ता और कपड़ों के व्यापारी लक्ष्मी दत्त जोशी ने राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण को शिकायत की थी।

जोशी का कहना था कि वह भी पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारी के बेटे हैं। उनका घर पुलिस लाइंस परिसर में ही स्थित है। वह छह फरवरी 2023 को पुलिस विभाग के क्वार्टर से निकल रही गंदगी की शिकायत करने के लिए एसपी पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के पास गए थे। आरोप था कि इस पर लोकेश्वर सिंह उन्हें अपने कार्यालय से सटे एक कमरे में ले गए। वहां पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था। इसके बाद उन्हें नग्न किया और मारपीट शुरू कर दी। उनके मातहतों ने भी जोशी के साथ मारपीट की। इसके बाद उन्होंने जोशी को पिछले दरवाजे से बाहर निकाल दिया जहां पर सीसीटीवी कैमरे नहीं थे।

इस पर उन्होंने जिला चिकित्सालय में अपना मेडिकल कराया जिसमें उन्हें एक्स-रे की सलाह दी गई। इस शिकायत पर प्राधिकरण ने लोकेश्वर सिंह को बुलाया लेकिन उन्होंने शपथशुदा अपना पक्ष प्राधिकरण के पास भेजा। इसमें कहा गया कि जोशी आपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं और उनके खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज हैं। उस दिन भी जोशी को कुछ वाहनों में आगजनी में पूछताछ के सिलसिले में बुलाया गया था। लोकेश्वर सिंह ने मारपीट के आरोपों से इन्कार किया था। पूर्व कप्तान लोकेश्वर सिंह ने अगली सुनवाई में भी इसी प्रकार अपना जवाब भेजा और कहा कि पुलिस लाइंस में गंदगी वाली बात भी सही नहीं है। इस पर शिकायतकर्ता जोशी ने मुकदमों के संबंध में बताया कि सभी मुदकमों में पुलिस कर्मचारी ही वादी हैं और इनमें से किसी में भी उन्हें सजा या जुर्माना नहीं लगाया गया है।

न्यायमूर्ति एनएस धानिक की अध्यक्षता और पूर्व आईपीएस पुष्पक ज्योति व अजय जोशी की सदस्यता वाली पीठ ने तत्कालीन पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह के तथ्यों में कोई दम नहीं पाया। पीठ ने माना कि एसपी पिथौरागढ़ के तथ्य विश्वास योग्य नहीं हैं। जबकि, शिकायतकर्ता लक्ष्मी दत्त जोशी के पास घटना के दिन ही कराया गया मेडिकल और एक्स-रे की रिपोर्ट है। इसमें चोट 12-24 घंटे के भीतर होना पाया है। लोकेश्वर सिंह ने इसके विरोध में अपना कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया है। शिकायतकर्ता ने किसी थाने के कर्मचारी पर आरोप नहीं लगाए हैं। लिहाजा एसपी लोकेश्वर सिंह पर यह आरोप सिद्ध होते हैं जो कि पुलिस विभाग की छवि को भी धूमिल करने वाले हैं।

सारी विवेचना और सुनवाई से यह सिद्ध हुआ है कि शिकायतकर्ता को नग्न बैठाकर उनके साथ मारपीट की गई। प्राधिकरण ने इस मामले में उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की संस्तुति करते सरकार को निर्देशित किया है। लोकेश्वर सिंह पौड़ी जिले के पुलिस कप्तान रहते हुए अक्तूबर में त्यागपत्र दे चुके हैं। उनका चयन संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी एक संस्था में हुआ था। फिलहाल वह अवकाश पर चल रहे हैं। लोकेश्वर सिंह ने उत्तराखंड कैडर में 11 साल सेवाएं दी हैं। गत 28 नवंबर को उनका इस्तीफा केंद्र सरकार ने मंजूर भी कर लिया है।

You Might Also Like

विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में ईवीएम जागरूकता अभियान शुरू

विजय कालोनी में बनेगा नया पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

मुख्य सचिव ने शासकीय कार्यों में एआई का अधिकाधिक उपयोग किए जाने के निर्देश दिये

आर्थिक विकास के साथ मानव विकास के संकेतकों में सुधार

देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त, एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

TAGGED:Former SSP of Pithoragarh found guiltyin the investigation of a complaint lodgedwith the police authority; the complainant was beaten in the office. Action ordered.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article STF की टीम ने 2 वन्य जीव तस्कर भालू पित्त व 5 जंगली जानवरों के नाखूनों के साथ किया गिरफ्तार
Next Article मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुयी रोप-विकास समिति की बैठक आयोजित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने पवाणी गांव पहुंचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 26, 2026
मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा
Devbhumi News उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 26, 2026
राज्य सरकार के पांच वर्षों के कार्यों के रिपोर्ट कार्ड का किया गया विमोचन
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 26, 2026
शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 आईएएस और 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड की ताज़ा खबर उत्तराखण्ड देश देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 25, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?