By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • महाराज ने किया 762.18 लाख की धनराशि की सड़कों का लोकार्पण-शिलान्यास
  • देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में दूसरे दिन सितारों का जमावड़ा
  • मसूरी में सीवर लीकेज की समस्याओं का प्राथमिकता से करें समाधानः गणेश जोशी
  • आपदा प्रबंधन की तैयारियों को आधुनिक तकनीक और बेहतर समन्वय से मिलेगी मजबूती
  • सीएम धामी बोले-विकास से अधिक महत्वपूर्ण मानव जीवन, आपदा प्रबंधन में तकनीक और सामुदायिक भागीदारी जरूरी
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मसूरी को बचाने के लिए पर्यटकों की संख्या नियंत्रित करने की मांग, मुख्य सचिव से मिला पर्यावरण प्रेमियों का प्रतिनिधिमंडल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > मसूरी को बचाने के लिए पर्यटकों की संख्या नियंत्रित करने की मांग, मुख्य सचिव से मिला पर्यावरण प्रेमियों का प्रतिनिधिमंडल
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

मसूरी को बचाने के लिए पर्यटकों की संख्या नियंत्रित करने की मांग, मुख्य सचिव से मिला पर्यावरण प्रेमियों का प्रतिनिधिमंडल

Devbhumi Discover
Last updated: November 27, 2026 3:46 PM
Devbhumi Discover
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून। मसूरी में बढ़ते पर्यटकीय दबाव, अनियंत्रित निर्माण और पर्यावरणीय असंतुलन को लेकर पर्यावरण संरक्षण संस्था ‘सिटीजन्स फॉर ग्रीन दून’ ने चिंता जताई है। संस्था के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में मुख्य सचिव से मुलाकात कर मसूरी की वहन क्षमता निर्धारित करने और पहाड़ों के पर्यावरण को बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में ईरा चौहान, जया सिंह और हिमांशु अरोड़ा शामिल रहे। बैठक में मसूरी की वहन क्षमता को लेकर उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका तथा संस्था के सदस्यों और अनूप नौटियाल की ओर से दिए गए सुझावों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मसूरी जैसे छोटे पहाड़ी शहर पर लगातार बढ़ता पर्यटकीय दबाव उसकी प्राकृतिक और बुनियादी ढांचा संबंधी क्षमताओं के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। यदि समय रहते पर्यटकों और वाहनों की संख्या नियंत्रित नहीं की गई तो इसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं।संस्था के सदस्य हिमांशु अरोड़ा ने कहा कि एक छोटे से पहाड़ी शहर पर आखिर कितना दबाव डाला जा सकता है। उन्होंने चेताया कि अनियंत्रित निर्माण और पर्यावरणीय असंतुलन के चलते मसूरी में भी जोशीमठ जैसी आपदा की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने लंढौर और झड़ीपानी क्षेत्रों में जमीन धंसने की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ये घटनाएं पहाड़ों की संवेदनशीलता को समझने के लिए गंभीर चेतावनी हैं।

उन्होंने दून घाटी में घटती हरियाली पर चिंता जताते हुए दावा किया कि पिछले 20 वर्षों में देहरादून और आसपास के क्षेत्रों की लगभग 47 प्रतिशत हरियाली समाप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यदि शेष प्राकृतिक वनस्पति और हरित क्षेत्रों को नहीं बचाया गया तो आने वाले समय में पर्यावरणीय संकट और गहरा सकता है।

नई सड़क परियोजनाओं से 20 हजार पेड़ों पर संकट

ईरा चौहान ने प्रस्तावित झाझरा-मिस्सरपट्टी-मसूरी सड़क परियोजना का विरोध करते हुए कहा कि इसके निर्माण से लगभग 18 हजार से 20 हजार पेड़ों के कटान की आशंका है। इनमें साल, रोहिणी, बुरांश और बांज जैसी महत्वपूर्ण प्रजातियों के पेड़ शामिल हैं। इसके अलावा एलकेडी रोड के चौड़ीकरण में भी लगभग 700 पेड़ों के कटने की बात सामने आई है।

उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर लगातार पेड़ों का कटान और पहाड़ों में नई सड़कों का निर्माण पर्यावरणीय संतुलन को बिगाड़ सकता है। जब मसूरी के लिए रोपवे परियोजना पर भी काम किया जा रहा है तो ऐसे में पहाड़ों पर अतिरिक्त सड़क परियोजनाओं की आवश्यकता और औचित्य पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। जया सिंह ने मसूरी की सीमित आधारभूत सुविधाओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि शहर में पहले से ही पेयजल, सीवेज निस्तारण और पार्किंग की समस्या बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पूरे मसूरी में लगभग 1,287 वाहनों की पार्किंग क्षमता है। ऐसे में हजारों अतिरिक्त वाहनों को शहर में प्रवेश देने से यातायात व्यवस्था और पर्यावरण पर दबाव बढ़ना स्वाभाविक है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब शहर की पार्किंग, पेयजल और सीवेज व्यवस्था सीमित है तो पर्यटकों की संख्या बढ़ाने से पहले इन व्यवस्थाओं की क्षमता का आकलन क्यों नहीं किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल की चिंताओं पर मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार किसी नागरिक को किसी शहर में आने से नहीं रोक सकती, क्योंकि देश में निर्बाध आवागमन प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है।

इस पर हिमांशु अरोड़ा ने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि किसी घर में चार मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था है तो एक समय में चार ही मेहमानों को आमंत्रित किया जा सकता है। यदि इससे अधिक लोग आना चाहते हैं तो उन्हें किसी दूसरे समय आने का आग्रह किया जाएगा। इसी तरह मसूरी भी हमारा घर है और यहां उतने ही पर्यटकों को आने की अनुमति मिलनी चाहिए, जितनी शहर की प्राकृतिक और बुनियादी सुविधाएं संभाल सकें। उन्होंने कहा कि पर्यटन का अधिकार अपनी जगह है, लेकिन पर्यावरण और शहर की क्षमता की अनदेखी नहीं की जा सकती।

मुख्य सचिव ने प्रतिनिधिमंडल की ओर से रखे गए सुझावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव को भेज दिया। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप सरकार मसूरी की वहन क्षमता निर्धारित करने और इसके पर्यावरणीय संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाएगी।

You Might Also Like

महाराज ने किया 762.18 लाख की धनराशि की सड़कों का लोकार्पण-शिलान्यास

देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में दूसरे दिन सितारों का जमावड़ा

मसूरी में सीवर लीकेज की समस्याओं का प्राथमिकता से करें समाधानः गणेश जोशी

आपदा प्रबंधन की तैयारियों को आधुनिक तकनीक और बेहतर समन्वय से मिलेगी मजबूती

सीएम धामी बोले-विकास से अधिक महत्वपूर्ण मानव जीवन, आपदा प्रबंधन में तकनीक और सामुदायिक भागीदारी जरूरी

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दोहरे नाम वाले मतदाताओं की डीएसई के माध्यम से होगी जांच
Next Article विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताः डीएम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्यमंत्री ने मथुरा में दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के विभिन्न प्रकल्पों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 28, 2026
हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया ‘नव्या 2.0’ कार्यक्रम का शुभारंभ
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 28, 2026
पौड़ी में गहरी खाई में गिरी कार, आठ लोगों की मौत, चार घायल
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून पौड़ी-गढ़वाल राज्य समाचार November 28, 2026
राज्यपाल से मिले रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल चेतन सिंह
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 27, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?