देहरादून। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शनिवार को लोक भवन में राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार रुहेला ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश में आपदा प्रबंधन की तैयारियों, आपदा के प्रभावों को कम करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा हुई।
राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियां आपदा प्रबंधन के लिहाज से बेहद संवेदनशील हैं। ऐसे में किसी भी आपदा से निपटने के लिए पूर्व तैयारी, आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सभी संबंधित विभागों को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहना होगा। इसके साथ ही आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए पहले से प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जानी चाहिए। राज्यपाल ने आपदा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर लोगों को प्रशिक्षित करने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को आपदा के समय अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों और बचाव के तरीकों की जानकारी होना आवश्यक है। इससे आपातकालीन परिस्थितियों में जनहानि और नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
आपदा प्रबंधन की तैयारियों को आधुनिक तकनीक और बेहतर समन्वय से मिलेगी मजबूती
Leave a comment
Leave a comment

