By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • महाराज ने किया 762.18 लाख की धनराशि की सड़कों का लोकार्पण-शिलान्यास
  • देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में दूसरे दिन सितारों का जमावड़ा
  • मसूरी में सीवर लीकेज की समस्याओं का प्राथमिकता से करें समाधानः गणेश जोशी
  • आपदा प्रबंधन की तैयारियों को आधुनिक तकनीक और बेहतर समन्वय से मिलेगी मजबूती
  • सीएम धामी बोले-विकास से अधिक महत्वपूर्ण मानव जीवन, आपदा प्रबंधन में तकनीक और सामुदायिक भागीदारी जरूरी
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मसूरी में सीवर लीकेज की समस्याओं का प्राथमिकता से करें समाधानः गणेश जोशी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > मसूरी में सीवर लीकेज की समस्याओं का प्राथमिकता से करें समाधानः गणेश जोशी
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

मसूरी में सीवर लीकेज की समस्याओं का प्राथमिकता से करें समाधानः गणेश जोशी

Devbhumi Discover
Last updated: November 28, 2026 6:54 PM
Devbhumi Discover
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून। मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सीवर व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को अपने कैंप कार्यालय में जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए सीवर लाइन लीकेज की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि मसूरी में कुल पांच सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण किया जा रहा है। इनमें से दो एसटीपी का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि एक एसटीपी को सीवर नेटवर्क से जोड़ने का कार्य शेष है। शेष दो एसटीपी का निर्माण कार्य अभी जारी है। गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र में जहां भी सीवर लाइन क्षतिग्रस्त है या लीकेज की समस्या बनी हुई है, वहां तत्काल मरम्मत और सुधार कार्य कराया जाए। उन्होंने कहा कि सीवर लीकेज के कारण आम लोगों को असुविधा नहीं होनी चाहिए। साथ ही इससे स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी पैदा नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पेयजल और सीवर जैसी मूलभूत सुविधाएं आमजन के दैनिक जीवन से सीधे जुड़ी हैं। इसलिए इनसे संबंधित शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेकर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
मंत्री ने निर्माणाधीन एसटीपी के कार्यों में तेजी लाने और जिन एसटीपी का निर्माण पूरा हो चुका है, उन्हें आवश्यक कनेक्टिविटी उपलब्ध कराकर जल्द संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए जनता को बेहतर पेयजल और सीवर सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता संजय सिंह, अधिशासी अभियंता मोनिका वर्मा, जल निगम के अधीक्षण अभियंता आरके जैन, अधिशासी अभियंता सतेंद्र पुंडीर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।?

You Might Also Like

महाराज ने किया 762.18 लाख की धनराशि की सड़कों का लोकार्पण-शिलान्यास

देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में दूसरे दिन सितारों का जमावड़ा

आपदा प्रबंधन की तैयारियों को आधुनिक तकनीक और बेहतर समन्वय से मिलेगी मजबूती

सीएम धामी बोले-विकास से अधिक महत्वपूर्ण मानव जीवन, आपदा प्रबंधन में तकनीक और सामुदायिक भागीदारी जरूरी

मुख्यमंत्री ने मथुरा में दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के विभिन्न प्रकल्पों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आपदा प्रबंधन की तैयारियों को आधुनिक तकनीक और बेहतर समन्वय से मिलेगी मजबूती
Next Article देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में दूसरे दिन सितारों का जमावड़ा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया ‘नव्या 2.0’ कार्यक्रम का शुभारंभ
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 28, 2026
पौड़ी में गहरी खाई में गिरी कार, आठ लोगों की मौत, चार घायल
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून पौड़ी-गढ़वाल राज्य समाचार November 28, 2026
राज्यपाल से मिले रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल चेतन सिंह
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 27, 2026
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 32.58 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 27, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?