By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • महाराज ने किया 762.18 लाख की धनराशि की सड़कों का लोकार्पण-शिलान्यास
  • देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में दूसरे दिन सितारों का जमावड़ा
  • मसूरी में सीवर लीकेज की समस्याओं का प्राथमिकता से करें समाधानः गणेश जोशी
  • आपदा प्रबंधन की तैयारियों को आधुनिक तकनीक और बेहतर समन्वय से मिलेगी मजबूती
  • सीएम धामी बोले-विकास से अधिक महत्वपूर्ण मानव जीवन, आपदा प्रबंधन में तकनीक और सामुदायिक भागीदारी जरूरी
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में दूसरे दिन सितारों का जमावड़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में दूसरे दिन सितारों का जमावड़ा
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में दूसरे दिन सितारों का जमावड़ा

Devbhumi Discover
Last updated: November 28, 2026 6:58 PM
Devbhumi Discover
Share
6 Min Read
SHARE

देहरादून। देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल 2026 का दूसरा दिन साहित्य, सिनेमा, संगीत, रंगमंच और समकालीन सामाजिक विषयों पर सार्थक संवादों के नाम रहा। दून इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित महोत्सव में अभिनेता राज बब्बर, जूही बब्बर, रत्ना पाठक शाह, अनूप सोनी, अभिनेत्री सयानी गुप्ता, गायिका रेखा भारद्वाज और फिल्म निर्देशक एवं संगीतकार विशाल भारद्वाज सहित अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी उपस्थिति से आयोजन को खास बनाया। दिन की शुरुआत द लेगेसी ऑफ द बब्बर्स सत्र से हुई। इसमें राज बब्बर और उनकी बेटी जूही बब्बर ने अदिति माहेश्वरी गोयल के साथ बातचीत की। दोनों ने अपने पारिवारिक संबंधों, कलात्मक सफर और भारतीय सिनेमा एवं रंगमंच में बब्बर परिवार के योगदान पर विचार साझा किए।
जूही बब्बर ने कलाकार परिवार में जन्म लेने के साथ जुड़ी अपेक्षाओं और अपनी अलग पहचान बनाने के संघर्ष पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि उनकी मां ने उन्हें रंगमंच से परिचित कराया और शुरुआती रचनात्मक प्रयासों में सहयोग दिया। एनआईएफटी में प्रशिक्षण के दौरान उन्हें अपने पहले नाटक श्यहूदी की लड़कीश् के लिए 50 से अधिक परिधानों की डिजाइनिंग का अवसर मिला। उन्होंने पिता के मार्गदर्शन और उनकी ईमानदार आलोचना को अपनी रचनात्मक यात्रा का महत्वपूर्ण आधार बताया।
राज बब्बर ने अपने बचपन, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के अनुभवों और अभिनय की दुनिया में संघर्ष के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि रंगमंच के दिग्गज इब्राहिम अल्काजी ने उनके व्यक्तित्व और अभिनय को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सफलता और असफलता के बीच लगातार प्रयास करते रहने तथा अपनी अलग पहचान बनाने का संदेश दिया।
इसके बाद लेखक एवं पत्रकार मनु जोसेफ ने विट, ट्रुथ एंड द आर्ट ऑफ लुकिंग क्लोजलीश् सत्र में लेखन, व्यंग्य और सामाजिक अवलोकन की भूमिका पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि किसी दूसरे व्यक्ति की परिस्थितियों और अनुभवों को समझने की क्षमता सार्थक लेखन की महत्वपूर्ण विशेषता है। महिलाओं की अभिव्यक्ति और साहित्यिक योगदान पर केंद्रित श्द स्टोरीज वीमेन टेलश् सत्र में लेखिका ममता कालिया, रेखा भारद्वाज और बिजॉय सावियन ने सौम्या कुलश्रेष्ठ के साथ संवाद किया। ममता कालिया ने लेखन की रचनात्मक दुनिया और अपने साहित्यिक जीवन के अनुभव साझा किए। वहीं बिजॉय सावियन ने मेघालय की मातृवंशीय परंपराओं और खासी समाज की सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डाला।
गायिका रेखा भारद्वाज ने गीत-संगीत के माध्यम से महिलाओं की भावनाओं और अनुभवों की अभिव्यक्ति पर बात की। उन्होंने लता मंगेशकर, आशा भोसले, किशोरी आमोनकर और बेगम अख्तर जैसी महान गायिकाओं को अपनी प्रेरणा बताया। इसके बाद उन्होंने बेगम अख्तर की ठुमरी श्बलमवा तुम का जानो प्रीतश् के साथ फिल्म श्ओमकाराश् के लोकप्रिय गीत श्लाकड़श् और श्नमक इश्क काश् की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस सत्र में ममता कालिया को हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित श्शिवानी-आयरन लेडी ऑफ द हिल्सश् सम्मान प्रदान किया गया। रत्ना पाठक शाह, रेखा भारद्वाज और अदिति माहेश्वरी गोयल ने उन्हें सम्मानित किया।
महोत्सव के विशेष मंच डीडीएलएफ चैपाल में भी कई गतिविधियां आयोजित की गईं। यहां कला प्रतियोगिता, अपनी पत्रिका बनाने की कार्यशाला और पुस्तक प्रकाशन से संबंधित सत्र आयोजित हुए। रेखा भारद्वाज के साथ संगीत की भावनात्मक शक्ति पर विशेष संवाद भी आकर्षण का केंद्र रहा। शेफ एवं लेखक सुवीर सरन ने श्अ लाइफ वेल सीजन्डश् सत्र में अपने जीवन के संघर्षों, स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों और परिवार सेमिले सहयोग के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि जीवन में कठिन परिस्थितियों को स्वीकार करना और स्वयं को दोबारा खड़ा करना ही आगे बढ़ने का रास्ता है।
राष्ट्रीय सुरक्षा और भू-राजनीतिक चुनौतियों पर आयोजित सत्र में मेजर जनरल सुधाकर और आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार ने आतंकवाद, भारत की आंतरिक सुरक्षा तथा बदलते अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य पर विचार रखे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में पेशेवर आचरण, तकनीकी तैयारियों और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर बदलती चुनौतियों के महत्व को रेखांकित किया।
डॉ. जय मदान ने भावनात्मक स्वास्थ्य, आध्यात्मिकता और व्यक्तिगत विकास पर चर्चा की। अभिनेत्री सयानी गुप्ता ने सामाजिक धारणाओं, पहचान और व्यक्ति की स्वतंत्र अभिव्यक्ति के विषय पर अपने विचार रखे। अभिनेता अनूप सोनी ने सिनेमा और टेलीविजन के बीच अंतर पर चर्चा करते हुए कहा कि कलाकार की पहचान उसके माध्यम से नहीं, बल्कि उसके अभिनय से होती है।
अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह ने भारतीय समाज, कला, पहचान और बदलते राष्ट्रीय परिदृश्य पर विचार साझा किए। वहीं विशाल भारद्वाज के साथ आयोजित विशेष सत्र में उनकी चर्चित फिल्म श्ओमकाराश् के निर्माण, रचनात्मक परिकल्पना और यादगार किरदारों पर चर्चा हुई। विलियम शेक्सपियर के नाटक श्ऑथेलोश् पर आधारित इस फिल्म के 20 वर्ष पूरे होने का अवसर भी खास रहा।
दूसरे दिन का समापन श्ब्रेस्ट ऑफ लकश् नाटक की प्रस्तुति से हुआ। फिल्मकार लीना यादव के निर्देशन में प्रस्तुत इस नाटक को तनिष्ठा चटर्जी और शारिब हाशमी ने लिखा और मंचित किया। प्रस्तुति के माध्यम से स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता, समय रहते पहचान और बीमारी पर खुलकर बातचीत करने का संदेश दिया गया। महोत्सव का समापन 29 नवंबर को होगा। अंतिम दिन संध्या मृदुल, शालिनी पासी और शबाना आजमी सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियां विभिन्न सत्रों में भाग लेंगी। विशाल और रेखा भारद्वाज की विशेष निधि संग्रह संगीत प्रस्तुति के साथ तीन दिवसीय आयोजन का समापन होगा।

You Might Also Like

महाराज ने किया 762.18 लाख की धनराशि की सड़कों का लोकार्पण-शिलान्यास

मसूरी में सीवर लीकेज की समस्याओं का प्राथमिकता से करें समाधानः गणेश जोशी

आपदा प्रबंधन की तैयारियों को आधुनिक तकनीक और बेहतर समन्वय से मिलेगी मजबूती

सीएम धामी बोले-विकास से अधिक महत्वपूर्ण मानव जीवन, आपदा प्रबंधन में तकनीक और सामुदायिक भागीदारी जरूरी

मुख्यमंत्री ने मथुरा में दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के विभिन्न प्रकल्पों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मसूरी में सीवर लीकेज की समस्याओं का प्राथमिकता से करें समाधानः गणेश जोशी
Next Article महाराज ने किया 762.18 लाख की धनराशि की सड़कों का लोकार्पण-शिलान्यास
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया ‘नव्या 2.0’ कार्यक्रम का शुभारंभ
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 28, 2026
पौड़ी में गहरी खाई में गिरी कार, आठ लोगों की मौत, चार घायल
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून पौड़ी-गढ़वाल राज्य समाचार November 28, 2026
राज्यपाल से मिले रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल चेतन सिंह
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 27, 2026
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 32.58 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 27, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?