By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • शुद्धिकरण यज्ञ में किसी के अपमान का प्रमाण तो दे कांग्रेसः सीएम
  • हल्द्वानी की बैठक में विकसित भारत व उत्तराखण्ड पर चर्चा
  • ऋण फर्जीवाड़े के प्रकरणों पर जिला प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए एसआईटी जांच और कार्रवाई के निर्देश
  • नशा मुक्त समाज के लिए विभागीय समन्वय से चलाएं व्यापक जनजागरूकता अभियानः एडीएम
  • उत्तराखंड में दिसंबर 2026 तक पुराने कचरे और डंपसाइट रेमेडिएशन में तेजी लाने का लक्ष्य
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: शुद्धिकरण यज्ञ में किसी के अपमान का प्रमाण तो दे कांग्रेसः सीएम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > शुद्धिकरण यज्ञ में किसी के अपमान का प्रमाण तो दे कांग्रेसः सीएम
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराजनीति

शुद्धिकरण यज्ञ में किसी के अपमान का प्रमाण तो दे कांग्रेसः सीएम

Devbhumi Discover
Last updated: September 9, 2026 7:16 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। हल्द्वानी में आठ अगस्त को कांग्रेस नेता खड़गे की रैली और 10 अगस्त को हुए शुद्धिकरण यज्ञ के मसले ने तेजी पकड़ ली है। इस प्रकरण पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज होने के बाद यज्ञ में शामिल लोगों की पहचान का मुद्दा भी गरम होता जा रहा है। रैली स्थल रामलीला ग्राउंड में हुए शुद्धिकरण यज्ञ में कांग्रेस व भाजपा के प्रदेश स्तर से लेकर केंद्रीय नेता भी वार-पलटवार में उलझे हैं। प्रदेश के लगभग 18 फीसदी दलित मतदाताओं को देखते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में यह मुद्दा भाजपा के लिए गर्म दूध के समान हो गया है। इस बीच, बुधवार को सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस के पास ऐसा कोई तथ्य या प्रमाण नहीं है, जिससे यह साबित हो कि हल्द्वानी में किसी को अपमानित करने लिए शुद्धिकरण यज्ञ किया गया। इसके बावजूद इस मामले को तूल देना केवल समाज में भ्रम और विभाजन की स्थिति पैदा करने का प्रयास है।
राजनीतिक लाभ के लिए ऐसे संवेदनशील विषयों को हवा देने के बजाय कांग्रेस को तथ्यों के आधार पर बात रखनी चाहिए और समाज को जोड़ने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। सीएम ने कहा कि बनभूलपुरा मामले में न्यायालय का जो भी आदेश होगा, हमारी सरकार उसका पूर्ण सम्मान करते हुए उसी के अनुरूप आगे की कार्रवाई करेगी। कानून और न्यायिक प्रक्रिया का पालन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बहरहाल, शुद्धिकरण यज्ञ में नैनीताल पुलिस की जांच पर भी बहस छिड़ी हुई है। एसएसपी ने कहा कि लगभग 80 शिकायतों की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस यज्ञ करने वाले हिन्दू संगठन के नेता व कार्यकर्ताओं की पहचान कर तथ्यों का खुलासा कर सकती है। धार्मिक नारों से जुड़े खड़गे के कथित वॉयरल वीडियो की फोरेंसिक जॉच से भी नये सुराग मिलने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि आठ अगस्त की रैली के दौरान नेता विपक्ष यशपाल आर्य समेत कई विधायक व नेताओं ने एसएसपी का खुलकर विरोध किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद शुरू हुई जांच की दिशा में मुड़ती है, यह देखना भी दिलचस्प होगा। बहरहाल, सीएम धामी ने फ्रंट फुट पर आकर साफ कह दिया कि कांग्रेस तथ्यों पर बात करे। इस तरह संवेदनशील मुद्दों को हवा न दे।

You Might Also Like

हल्द्वानी की बैठक में विकसित भारत व उत्तराखण्ड पर चर्चा

ऋण फर्जीवाड़े के प्रकरणों पर जिला प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए एसआईटी जांच और कार्रवाई के निर्देश

नशा मुक्त समाज के लिए विभागीय समन्वय से चलाएं व्यापक जनजागरूकता अभियानः एडीएम

उत्तराखंड में दिसंबर 2026 तक पुराने कचरे और डंपसाइट रेमेडिएशन में तेजी लाने का लक्ष्य

12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article हल्द्वानी की बैठक में विकसित भारत व उत्तराखण्ड पर चर्चा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सभी तकनीकी पहलुओं की जांच के बाद ही किया जाए भवन को जर्जर घोषितः जिलाधिकारी
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 8, 2026
नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने सीएम से की भेंट
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 8, 2026
सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना, सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 8, 2026
एसआईआर पर राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, प्रदेश में डीएसई/पीएसई मॉड्यूल किया जाएगा लागू
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 8, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?