By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • शुद्धिकरण यज्ञ में किसी के अपमान का प्रमाण तो दे कांग्रेसः सीएम
  • हल्द्वानी की बैठक में विकसित भारत व उत्तराखण्ड पर चर्चा
  • ऋण फर्जीवाड़े के प्रकरणों पर जिला प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए एसआईटी जांच और कार्रवाई के निर्देश
  • नशा मुक्त समाज के लिए विभागीय समन्वय से चलाएं व्यापक जनजागरूकता अभियानः एडीएम
  • उत्तराखंड में दिसंबर 2026 तक पुराने कचरे और डंपसाइट रेमेडिएशन में तेजी लाने का लक्ष्य
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: हल्द्वानी की बैठक में विकसित भारत व उत्तराखण्ड पर चर्चा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > हल्द्वानी की बैठक में विकसित भारत व उत्तराखण्ड पर चर्चा
उत्तराखण्डराजनीतिराज्य समाचार

हल्द्वानी की बैठक में विकसित भारत व उत्तराखण्ड पर चर्चा

Devbhumi Discover
Last updated: September 9, 2026 7:05 PM
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

हल्द्वानी। भाजपा की विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति का पहला सत्र विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत संकल्प प्रस्ताव अनुमोदन के साथ सम्पन्न हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, अल्मोड़ा सांसद अजय भट्ट, टिहरी सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कल्पना सैनी, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, तरुण बंसल एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक मंच पर उपस्थित रहे।
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी है। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति, संगठन की तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों पर भी मंथन किया जाना है। जिसके लिए बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष हल्द्वानी पहुंचे हैं। उनके दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा संगठन की ओर से बैठक और राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जोर दिया गया है।
रामपुर रोड के एक निजी प्रतिष्ठान के हरि प्रसाद टम्टा सभागार में हुई इस कार्यसमिति के प्रथम राजनैतिक प्रस्ताव में पीएम मोदी के बतौर पीएम एवं सीएम सेवा के 25 वर्षों की उपलब्धियों और विकसित होते भारत की विस्तृत चर्चा की। इस प्रस्ताव को नरेश बंसल ने प्रस्तुत किया जिसका अनुमोदन अजय भट्ट, रेखा आर्य, महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह और मदन कौशिक द्वारा किया गया। इसी तरह दूसरे राजनीतिक प्रस्ताव में किस तरह विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत के संकल्प पर चर्चा की गयी। इस प्रस्ताव को केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने प्रस्तुत किया। और डाक्टर कल्पना सैनी, विजय बहुगुणा द्वारा किया गया। बैठक के प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त कुमार गौतम एवं सह प्रभारी रेखा वर्मा ने भी मार्गदर्शन दिया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगवानी करते हुए द्वितीय सत्र की शुरुआत हुई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अगले दो दिनों तक नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। नितिन नवीन का उत्तराखंड में यह दूसरा दौरा है। इससे पहले वह गढ़वाल संवाद कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं। इस बार उनके दौरे में कुमाऊं क्षेत्र में संगठनात्मक संवाद और बैठकों का कार्यक्रम रखा गया है। हल्द्वानी में प्रदेश कार्यसमिति और कोर ग्रुप की बैठक के साथ पूर्व सैनिकों और सिख समुदाय से जुड़े बड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह प्रवास संगठनात्मक तैयारियों के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से भी काफी अहम है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की बैठकों में जहां संगठन को चुनाव के लिए तैयार करने पर फोकस रहेगा, वहीं सैनिकों और सिख समुदाय से जुड़े कार्यक्रमों के जरिए पार्टी व्यापक सामाजिक संपर्क को भी मजबूत करने की कोशिश करेगी।

You Might Also Like

शुद्धिकरण यज्ञ में किसी के अपमान का प्रमाण तो दे कांग्रेसः सीएम

ऋण फर्जीवाड़े के प्रकरणों पर जिला प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए एसआईटी जांच और कार्रवाई के निर्देश

नशा मुक्त समाज के लिए विभागीय समन्वय से चलाएं व्यापक जनजागरूकता अभियानः एडीएम

उत्तराखंड में दिसंबर 2026 तक पुराने कचरे और डंपसाइट रेमेडिएशन में तेजी लाने का लक्ष्य

12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ऋण फर्जीवाड़े के प्रकरणों पर जिला प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए एसआईटी जांच और कार्रवाई के निर्देश
Next Article शुद्धिकरण यज्ञ में किसी के अपमान का प्रमाण तो दे कांग्रेसः सीएम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सभी तकनीकी पहलुओं की जांच के बाद ही किया जाए भवन को जर्जर घोषितः जिलाधिकारी
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 8, 2026
नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने सीएम से की भेंट
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 8, 2026
सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना, सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 8, 2026
एसआईआर पर राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, प्रदेश में डीएसई/पीएसई मॉड्यूल किया जाएगा लागू
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 8, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?