By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करेंः डीएम
  • जिला योजना में डीएम ने विभागों को दिए प्रगति बढ़ाने के निर्देश
  • नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
  • राज्यपाल ने इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन एडवांसमेंट इन साइबर सिक्योरिटी एंड डिजिटल फॉरेंसिक्स में प्रतिभाग किया
  • पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने राज्यपाल से की भेंट
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में भीषण धमाका, 8 की मौत, 25 घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > क्राइम > लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में भीषण धमाका, 8 की मौत, 25 घायल
क्राइमनई दिल्ली

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में भीषण धमाका, 8 की मौत, 25 घायल

Devbhumi Discover
Last updated: November 11, 2025 11:30 AM
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित

Contents
धमाके से कांपी दिल्ली, 7 फायर ब्रिगेड टीमें मौके परगृह मंत्री ने ली रिपोर्ट, दिल्ली में हाई अलर्टआंखों देखा हाल: “ऐसा लगा धरती फट जाएगी”घायलों का इलाज जारी, LNJP अस्पताल में अफरातफरीमुंबई और यूपी में भी सुरक्षा कड़ीघटना स्थल सील, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली।
दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला परिसर के पास सोमवार शाम एक कार में हुए भीषण विस्फोट से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक स्विफ्ट डिजायर कार में हुआ। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं और आग की लपटें दूर तक दिखाई दीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अब तक 8 लोगों की मौत और 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को लोक नायक जयप्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धमाके से कांपी दिल्ली, 7 फायर ब्रिगेड टीमें मौके पर

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 7 यूनिट्स और दिल्ली पुलिस की विशेष टीम मौके पर पहुंची। आग पर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शाम 7:29 बजे काबू पाया गया, हालांकि कई वाहन जलकर खाक हो गए। डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर ए.के. मलिक ने बताया कि “यह विस्फोट लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ था। हमारी टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।”

गृह मंत्री ने ली रिपोर्ट, दिल्ली में हाई अलर्ट

धमाके के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर और इंटेलीजेंस ब्यूरो (IB) प्रमुख से फोन पर विस्तृत जानकारी ली है। दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी करते हुए प्रमुख धार्मिक स्थलों, बाजारों और मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

आंखों देखा हाल: “ऐसा लगा धरती फट जाएगी”

एक स्थानीय व्यक्ति ने एएनआई से कहा, “मैं दुकान पर बैठा था, तभी इतना जोरदार धमाका हुआ कि मैं तीन बार गिर पड़ा। लगा जैसे धरती फट जाएगी, हम सब मर जाएंगे। ऐसा धमाका जिंदगी में पहली बार सुना।”

घायलों का इलाज जारी, LNJP अस्पताल में अफरातफरी

LNJP अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि विस्फोट के बाद 15 घायलों को अस्पताल लाया गया, जिनमें 8 की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई। तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि चार का इलाज जारी है।

मुंबई और यूपी में भी सुरक्षा कड़ी

विस्फोट के बाद मुंबई पुलिस ने एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी है। शहर में नाकाबंदी लागू की गई है, गश्त बढ़ाई गई है और संवेदनशील स्थानों पर वाहनों व संदिग्धों की सघन जांच की जा रही है।
वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। एडीजी (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि सभी जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सीमावर्ती और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है।

घटना स्थल सील, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली पुलिस ने लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 और 4 पर प्रवेश और निकास बंद कर दिया है, जबकि पूरे नेटवर्क में मेट्रो सेवाएं सामान्य हैं।
फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते ने मौके से साक्ष्य एकत्र करने शुरू कर दिए हैं।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है, और यह पता लगाया जा रहा है कि यह आकस्मिक आग थी या सुनियोजित आतंकी हमला।

You Might Also Like

 उत्तराखण्ड एसटीएफ के साईबर थाना कुमाऊँ परिक्षेत्र द्वारा 1,20,18,000  रूपये की साईबर धोखाधडी के अभियुक्त को मालदा से गिरफ्तार किया गया

अवैध कसीनो पर छापा, 10 डांसर समेत 35 गिरफ्तार

हवालात में PRD जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत 4 पर कार्रवाई

उत्तराखंड दौरे के लिए PM मोदी को न्योता ,विकास परियोजनाओं पर CM- PM मोदी की अहम चर्चा

देहरादून में मेडिकल छात्रा की आत्महत्या, HOD पर गंभीर आरोप

TAGGED:25 injured8 killedin car near Red Fort Metro stationMassive explosion
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दिल्ली ब्लास्ट के बाद उत्तराखंड पुलिस अलर्ट, सभी जिलों में सघन चेकिंग और कड़ी निगरानी
Next Article आढ़त बाजार को शिफ्ट करने की प्रक्रिया तेज: दो संपत्तियों की हुई रजिस्ट्री, पांच करोड़ का मुआवजा दिया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करेंः डीएम
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 11, 2026
जिला योजना में डीएम ने विभागों को दिए प्रगति बढ़ाने के निर्देश
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 11, 2026
नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 11, 2026
राज्यपाल ने इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन एडवांसमेंट इन साइबर सिक्योरिटी एंड डिजिटल फॉरेंसिक्स में प्रतिभाग किया
Devbhumi News देहरादून September 11, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?