By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • वनाग्नि रोकने की पहल तेज, सरकार ने ग्रामीणों से खरीदा 5532 टन पिरूल; लक्ष्य बढ़ाकर 8555 टन किया
  • अपात्र राशन कार्ड सरेंडर करने की अंतिम तिथि 19 मार्च तक बढ़ी,20 मार्च से चलेगा सत्यापन अभियान।
  • सतपुली के पास वाहन हादसा, खाई में गिरे व्यक्ति का शव SDRF ने निकाला
  • धामी सरकार के चार साल में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुनर्निर्माण
  • पूर्व उपनल कर्मियों को ‘समान कार्य–समान वेतन’, 289.98 करोड़ की व्यवस्था मंजूर
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: भूधंसाव की चपेट में आया नंदानगर का बैंड बाजार, खतरे की जद में आई 25 दुकानें, 34 परिवार किए शिफ्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > भूधंसाव की चपेट में आया नंदानगर का बैंड बाजार, खतरे की जद में आई 25 दुकानें, 34 परिवार किए शिफ्ट
उत्तराखण्ड

भूधंसाव की चपेट में आया नंदानगर का बैंड बाजार, खतरे की जद में आई 25 दुकानें, 34 परिवार किए शिफ्ट

Devbhumi Discover
Last updated: September 1, 2025 8:46 am
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

भूधंसाव की चपेट में आया नंदानगर का बैंड बाजार, खतरे की जद में आई 25 दुकानें, 34 परिवार किए शिफ्ट

नगर पंचायत नंदानगर में भूधंसाव से लोगों में दहशत का माहौल है। कुछ मकानों और खेतों में दरारें आ गई थीं। ऐसे में कुछ घरों को खाली भी कराया गया है।

नंदानगर का बैंड बाजार भूधंसाव की चपेट में आ गया है। बाजार के ऊपर पलपाणी तोक में भूधंसाव का दायरा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को चार कमरों का एक आवासीय मकान और चार गोशालाएं पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रभावित क्षेत्र के 34 परिवारों को प्रशासन ने शिफ्ट कर दिया है। बाजार की 25 दुकानें भी खतरे की जद में हैं, जिससे शनिवार को दुकानें बंद रहीं।

नगर पंचायत नंदानगर के कुंतरी लगा फाली वार्ड में करीब 100 मीटर क्षेत्र में भूधंसाव हो रहा है। शुक्रवार को पलपाणी तोक में भूधंसाव से कुछ मकानों और खेतों में दरारें आ गई थीं। रात को बारिश होने पर दरारें बढ़ गई। शनिवार को सुबह जमीन में बड़ी-बड़ी दरारें दिखने लगी।

कुंवर कॉलोनी में खेतों में कई जगहों पर एक फीट तक की दरारें पड़ गई हैं। धंसाव वाली जगहों पर पेड़ भी उखड़ गए हैं। प्रभावित क्षेत्र में संग्राम सिंह का चार कमरों का मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है, जबकि सुरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, गंभीर सिंह और चंदन सिंह की गोशाला भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

गोविंद सिंह कुंवर, नरेंद्र रावत और दो अन्य के आवासीय मकानों के पीछे मलबा भर गया है। नायब तहसीलदार राकेश देवली ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में 17 परिवारों के आवासीय मकान हैं। जिनमें से 10 परिवार अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं, जबकि 7 परिवारों को बांजबगड़ रोड पर स्थित बारात घर में बनाए राहत शिविर में शिफ्ट कर दिया गया है।

इन मकानों में 17 परिवार किराए पर रह रहे थे। जिनमें से 14 परिवार अपने गांव चले गए हैं और तीन परिवारों ने दूसरी जगहों पर किराए पर कमरे ले लिए हैं। चुफलागाड और नंदाकिनी नदी के किनारे की दुकानों और आवासीय घरों के 34 लोगों को भेंटी रोड पर स्थित बारात घर में बनाए राहत शिविर में शिफ्ट कर दिया है।

नंदानगर के व्यापार संघ अध्यक्ष नंदन सिंह ने बताया कि बैंड बाजार की लगभग 25 दुकानें खतरे की जद में पहुंच गई हैं। दुकानें खोेलने में भी डर लग रहा है।

 

You Might Also Like

वनाग्नि रोकने की पहल तेज, सरकार ने ग्रामीणों से खरीदा 5532 टन पिरूल; लक्ष्य बढ़ाकर 8555 टन किया

अपात्र राशन कार्ड सरेंडर करने की अंतिम तिथि 19 मार्च तक बढ़ी,20 मार्च से चलेगा सत्यापन अभियान।

सतपुली के पास वाहन हादसा, खाई में गिरे व्यक्ति का शव SDRF ने निकाला

धामी सरकार के चार साल में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुनर्निर्माण

पूर्व उपनल कर्मियों को ‘समान कार्य–समान वेतन’, 289.98 करोड़ की व्यवस्था मंजूर

TAGGED:25 shops came under threat34 families shiftedNandanagar's Band Bazar came underthe grip of landslide
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कांग्रेसी नेता के घर में बेटी को बंधक बनाकर लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार, इसलिए रची थी साजिश
Next Article पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति के सिर पर हुआ खून सवार, हथौड़े से वार कर दोस्त को मार डाला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ईरान-इजरायल तनाव के बीच उत्तराखंड सरकार सतर्क, पश्चिम एशिया में रह रहे प्रवासियों का जुटाया जा रहा विवरण
उत्तराखण्ड दुनिया देश March 10, 2026
मातृशक्ति की बेहतरी को संजीदा दिखी सरकार
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 10, 2026
ज्ञान मॉडल से समग्र विकास का रोडमैप, गरीब-युवा-किसान-महिलाओं के सशक्तिकरण पर फोकस
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 10, 2026
तीन ग्रोथ डाइवर्स करेंगे तीन बड़े लक्ष्यों की पूर्ति
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 10, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?