By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • धामी कैबिनेट की बैठक में 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर
  • डीआईटी के छात्र ने फांसी लगा कर दी जान
  • विज्ञान और तकनीक से सुदृढ़ होगा हिमालयी आपदा प्रबंधन, आईआईटी रुड़की में उच्च-स्तरीय कार्यशाला।
  • उत्तराखंड में यूसीसी के एक वर्ष: विवाह पंजीकरण में 24 गुना उछाल।
  • सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण- IG STF की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय SIT का गठन, गहन विवेचना के निर्देश
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: कांग्रेसी नेता के घर में बेटी को बंधक बनाकर लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार, इसलिए रची थी साजिश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > कांग्रेसी नेता के घर में बेटी को बंधक बनाकर लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार, इसलिए रची थी साजिश
उत्तराखण्डक्राइम

कांग्रेसी नेता के घर में बेटी को बंधक बनाकर लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार, इसलिए रची थी साजिश

Devbhumi Discover
Last updated: September 1, 2025 8:42 am
Devbhumi Discover
Share
5 Min Read
SHARE

कांग्रेसी नेता के घर में बेटी को बंधक बनाकर लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार, इसलिए रची थी साजिश

26 अगस्त की दोपहर शिवालिक नगर स्थित बीएचईएल से रिटायर्ड कर्मचारी और प्रॉपर्टी डीलर चौधरी कुलबीर सिंह के घर पर तीन बदमाशों ने धावा बोल दिया था।

शिवालिक नगर में कांग्रेस नेता की बेटी को बंधक बनाकर लूटपाट के मामले का सीआईयू और रानीपुर पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए मास्टरमाइंड सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। नेता के परिचित प्रॉपर्टी डीलर ने जमीन के सौदे में 10 लाख डूबने के बाद आरोपियों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए जेवरात, तीन लाख रुपये और घटना में इस्तेमाल दो तमंचे, बाइक बरामद कर ली। चारों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पत्रकार वार्ता कर लूटकांड का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि 26 अगस्त की दोपहर शिवालिक नगर स्थित बीएचईएल से रिटायर्ड कर्मचारी और प्रॉपर्टी डीलर चौधरी कुलबीर सिंह के घर पर तीन बदमाशों ने धावा बोल दिया था। तमंचे की नोक पर बदमाशों ने उनकी बेटी मोना चौधरी को बंधक बनाकर जेवरात, नकदी और कार लूट ली थी। बाद में कार को पथरी पावर हाउस के पास छोड़कर भाग गए थे।

मामले में मोना चौधरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सीआईयू-पुलिस की आठ टीमें खुलासे के लिए लागई गईं थीं। करीब एक हजार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही सौ से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ की गई। अहम सुराग मिलने के बाद रविवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाल कमल मोहन भंडारी और सीआईयू प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने टीम के साथ सुमननगर रोड नंबर तीन स्थित एक झोपड़ी से घटना के मास्टरमाइंड अजीत निवासी टिहरी विस्थापित कॉलोनी रानीपुर को गिरफ्तार कर लिया।

उसके बताए ठिकाने से आरोपी सोमपाल उर्फ छोटू निवासी साल्हाखेड़ी थाना तितावी जिला मुजफ्फरनगर, नरेश निवासी ग्राम सिकंदरपुर ककौड़ी थाना बाबूगढ़ जिला हापुड़ यूपी, विवेक निवासी ग्राम नागल थाना बड़ौत जिला बागपत यूपी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से तीन लाख रुपये नकद, दो तमंचे, छह जिंदा कारतूस, लूटी गई चैन व अंगूठी और घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद की गई।

कांग्रेसी नेता से जमीन के सौदे में डूबे थे 10 लाख, बनाई लूट की योजना

एसएसपी ने बताया कि अजीत खुद प्रॉपर्टी का काम करता है। सुमननगर में उसने प्लॉटिंग की हुई है। उसने पूछताछ में बताया कि उस पर काफी कर्जा है। बेटी की शादी तय हो गई थी। पैसे की तंगी थी। वह चौधरी कुलवीर सिंह को करीब चार साल से जानता था। उसने उनसे जमीन का 67 लाख में सौदा किया था, जिसमें 10 लाख बयाना दिया था। तय समय पर जमीन नहीं बिकवा सका। तब उससे जमीन भी वापस ले ली गई और 10 लाख भी वापस नहीं किए। इसलिए उसने बदला लेने और पैसे की भरपाई करने के लिए लूट की साजिश रची। अजीत ने अपने पुराने परिचित और शातिर अपराधी सोमपाल उर्फ छोटू को इस खेल में शामिल किया। सोमपाल ने अपने परिचित अर्पित, विवेक व नरेश को पैसे का लालच देकर लूट के लिए तैयार किया। घटना से 20 दिन पहले मेरे पास सुमननगर में पहुंचे आरोपियों को उसने कुलबीर सिंह का घर दिखाया था। तब 25 अगस्त को प्लॉट पर बैठकर पांचों लोगों ने बैठकर लूट की पूरी योजना बनाई।

चेन, अंगूठी अजीत को मिली, बाद में मिलनी थी रकम

इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लूटी गई ज्वैलरी में से एक चेन व अंगूठी सोमपाल ने अजीत को दी थी। रविवार को उसे फोन कर आरोपी लूट में मिले माल को बेचने के बाद मिली रकम से उसका हिस्सा देने सुमननगर झोपड़ी में आ रहे थे। तभी सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।

मुजफ्फरनगर का गैंगस्टर है आरोपी सोमपाल उर्फ छोटू
इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारी ने बताया कि आरोपी सोमपाल उर्फ छोटू मुजफ्फरनगर का गैंगस्टर है। उसके खिलाफ राजस्थान के थाना सिविल लाइन अजमेर में मारपीट, हरियाणा के थाना तहसील कैंप पानीपत में लूट, कोतवाली रुड़की में साल 2004 में बाइक लूट, मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर में 2006-7 में हत्या का केस, राजस्थान के जिला सीकर में 2012 में हत्या, थाना शामली में वर्ष 2005-06 में स्कूटर चोरी, थाना फुगाना मुजफ्फरनगर में कार लूट और जिला मुजफ्फरनगर में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज

You Might Also Like

धामी कैबिनेट की बैठक में 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर

डीआईटी के छात्र ने फांसी लगा कर दी जान

विज्ञान और तकनीक से सुदृढ़ होगा हिमालयी आपदा प्रबंधन, आईआईटी रुड़की में उच्च-स्तरीय कार्यशाला।

उत्तराखंड में यूसीसी के एक वर्ष: विवाह पंजीकरण में 24 गुना उछाल।

सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण- IG STF की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय SIT का गठन, गहन विवेचना के निर्देश

TAGGED:exposed in Congress leader'sfour arrestedhis daughter hostagehouse by holdingRobbery casethis is why the conspiracy was hatched
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article लखवाड व्यासी, त्यूनी प्लासू परियोजना सिर्फ हमारे जिले ही नहीं, उत्तरी भारत के लिए महत्वपूर्णः- डीएम
Next Article भूधंसाव की चपेट में आया नंदानगर का बैंड बाजार, खतरे की जद में आई 25 दुकानें, 34 परिवार किए शिफ्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सीएम धामी ने आईआईटी रुड़की में आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यशाला को किया वर्चुअल संबोधन
उत्तराखण्ड January 16, 2026
जन–जन तक सरकार: सीएम धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक उपलब्धि
उत्तराखण्ड January 16, 2026
उपनल कर्मचारियों ने ‘समान कार्य–समान वेतन’ निर्णय पर सीएम धामी का जताया आभार
उत्तराखण्ड January 16, 2026
सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में उत्तराखंड सरकार का ऐतिहासिक कदम
Devbhumi News January 16, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?