By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • राज्यपाल ने हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, विद्यार्थियों ने साझा किए अपने सपने और सुझाव
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • दून विश्वविद्यालय और सिनवेस्टाव (मेक्सिको) ने रिसर्च और हायर एजुकेशन में भारत-मेक्सिको सहयोग को मजबूत करने के लिए एम.ओ.यू. पर किए हस्ताक्षर
  • जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: प्रेमनगर हत्याकांड: फरार मुख्य आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दोनों घायल, एम्स ऋषिकेश रेफर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > प्रेमनगर हत्याकांड: फरार मुख्य आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दोनों घायल, एम्स ऋषिकेश रेफर
उत्तराखण्ड

प्रेमनगर हत्याकांड: फरार मुख्य आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दोनों घायल, एम्स ऋषिकेश रेफर

Devbhumi Discover
Last updated: June 6, 2025 9:00 AM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

प्रेमनगर हत्याकांड: फरार मुख्य आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दोनों घायल, एम्स ऋषिकेश रेफर

देहरादून, प्रेमनगर में हाल ही में हुए रोहित नेगी हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश था और पुलिस प्रशासन पर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस जघन्य घटना का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए पुलिस को तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद देहरादून पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर बदमाशों की तलाश में फुल एक्शन मोड में अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुजफ्फरनगर और मंगलौर बॉर्डर की ओर भागने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र स्थित बरला इलाके में दोनों आरोपियों को घेर लिया। पुलिस को देख आरोपियों ने भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।

मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी मोहम्मद अजहर त्यागी और उसका साथी आयुष कुमार उर्फ सिकंदर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान:

मोहम्मद अजहर त्यागी, पुत्र अब्दुल रब, निवासी प्रधान पट्टी बरला, थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर (उ.प्र.)
आयुष कुमार उर्फ सिकंदर, पुत्र विजय कुमार, निवासी मालैंडी, शामली (उ.प्र.)
दोनों आरोपियों को प्राथमिक उपचार के लिए CHC गुरुकुल नारसन ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।

त्रों के अनुसार, एक आरोपी विशेष समुदाय से संबंधित हैं, जिस कारण पुलिस ने एहतियातन बॉर्डर क्षेत्र में सुरक्षा अलर्ट भी जारी कर दिया है।

देहरादून पुलिस की इस त्वरित और साहसी कार्रवाई से क्षेत्र में राहत की भावना है, वहीं प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि न्याय की प्रक्रिया जल्द पूरी हो और दोषियों को कड़ी सजा मिले।

प्रशासन का संदेश साफ है: अपराधी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

You Might Also Like

राज्यपाल ने हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, विद्यार्थियों ने साझा किए अपने सपने और सुझाव

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

दून विश्वविद्यालय और सिनवेस्टाव (मेक्सिको) ने रिसर्च और हायर एजुकेशन में भारत-मेक्सिको सहयोग को मजबूत करने के लिए एम.ओ.यू. पर किए हस्ताक्षर

जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया

TAGGED:: Police encounterboth injuredmain accusedmurder casePremnagarreferred to AIIMS Rishikeshwith absconding
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article वरिष्ठता सूची पर बवाल, इंजीनियरों ने यूपीसीएल अधिशासी निदेशक को तीन घंटे बंधक बनाया
Next Article शेयर ट्रेडिंग में निवेश का झांसा और लूट लिए 38 लाख, रुड़की के शख्स से साइबर फ्रॉड
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने ली शहरी विकास, जलागम और पर्यावरण विभाग की समीक्षा बैठक
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 12, 2026
देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 11,565 मामलों का हुआ निस्तारण  
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 12, 2026
छात्र संघ चुनावों में मिलेगा छात्राओं को 50 फीसदी प्रतिनिधित्वः डाॅ. धन सिंह रावत
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 12, 2026
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करेंः डीएम
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 11, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?