By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • साइंस सिटी देहरादून परियोजना को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि
  • डीएम के निर्देश पर आशारोड़ी टनल से मोहब्बेवाला तक सड़क सुरक्षा मजबूत
  • देहरादून के रेंजर ग्राउंड में 5 से 11 अक्टूबर तक सजेगा ‘सरस फूड फेस्टिवल’
  • एन.आई.सी. उत्तराखण्ड ने जन परिचय पर कार्यशाला का आयोजन किया
  • सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर पहुंचकर जांची हकीकत
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: देहरादून के रेंजर ग्राउंड में 5 से 11 अक्टूबर तक सजेगा ‘सरस फूड फेस्टिवल’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > देहरादून के रेंजर ग्राउंड में 5 से 11 अक्टूबर तक सजेगा ‘सरस फूड फेस्टिवल’
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

देहरादून के रेंजर ग्राउंड में 5 से 11 अक्टूबर तक सजेगा ‘सरस फूड फेस्टिवल’

Devbhumi Discover
Last updated: September 29, 2026 4:12 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। राजधानी देहरादून के ऐतिहासिक रेंजर ग्राउंड में आगामी 5 से 11 अक्टूबर तक भव्य ‘सरस फूड फेस्टिवल’ का आयोजन किया जाएगा। सात दिवसीय इस महोत्सव का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। फेस्टिवल में उत्तराखंड के पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद और उत्कृष्ट हस्तशिल्प उत्पादों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। सरस फूड फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर मंगलवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने सभी संबंधित रेखीय विभागों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को इस आयोजन को एक भव्य और यादगार ‘ग्रैंड इवेंट’ बनाने के लिए समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
200 से अधिक स्टॉलों पर दिखेगी स्वदेशी की झलक
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि महोत्सव में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और स्वयं सहायता समूहों सहित विभिन्न विभागों के माध्यम से 200 से अधिक स्टॉल स्थापित किए जाएंगे। इन स्टॉलों पर पारंपरिक पहाड़ी पकवानों के साथ-साथ राज्य के प्रसिद्ध हस्तशिल्प, हथकरघा और स्थानीय स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री की जाएगी।
फूड स्टॉलों के बीच प्रतियोगिता और विभागीय गोष्ठियाँ
मेले को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए फूड स्टॉलों के बीच प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसमें उत्कृष्ट स्वाद और प्रस्तुतिकरण के आधार पर प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले स्टॉल संचालकों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कृषि, उद्यान, उद्योग, पर्यटन, रेशम एवं सेवायोजन जैसे विभाग निर्धारित रोस्टर के अनुसार अपने लाभार्थियों के साथ विचार-विमर्श एवं गोष्ठियों का आयोजन करेंगे।
सुरक्षा, स्वच्छता और ट्रैफिक प्रबंधन के कड़े निर्देश
आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सीडीओ अभिनव शाह ने पुलिस प्रशासन को रेंजर ग्राउंड के आसपास मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और सुगम ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं नगर निगम को परिसर में निरंतर सफाई व्यवस्था बनाए रखने तथा फूड सेफ्टी व फायर सेफ्टी विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं। मेले में प्रतिदिन शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी भव्य आयोजन किया जाएगा। बैठक में परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी जसपाल चैहान सहित तमाम रेखीय विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

साइंस सिटी देहरादून परियोजना को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि

डीएम के निर्देश पर आशारोड़ी टनल से मोहब्बेवाला तक सड़क सुरक्षा मजबूत

एन.आई.सी. उत्तराखण्ड ने जन परिचय पर कार्यशाला का आयोजन किया

सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर पहुंचकर जांची हकीकत

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एन.आई.सी. उत्तराखण्ड ने जन परिचय पर कार्यशाला का आयोजन किया
Next Article डीएम के निर्देश पर आशारोड़ी टनल से मोहब्बेवाला तक सड़क सुरक्षा मजबूत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एवं नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 28, 2026
सीएम हेल्पलाइन की 36 से 180 दिन तक लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 28, 2026
मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा में आई है तेजी
उत्तराखण्ड केदारनाथ देहरादून देहरादून राज्य समाचार रुद्रप्रयाग September 28, 2026
उत्तराखंड में फंसे ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स की सुरक्षित वापसी के लिए मुख्यमंत्री ने संभाली कमान
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 28, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?