By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • कांग्रेस के नेता आजकल राजनीति कम और कॉमेडी ज्यादा कर रहेः सीएम धामी
  • राज्य के नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्य सचिव ने एसईओसी से की स्थिति की समीक्षा
  • बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आने से वाहनों की रफ्तार थमी
  • उत्तराखण्ड की विकास यांत्रा में प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों की है महत्वपूर्ण भागीदारीः मुख्यमंत्री
  • निवेश में भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: साइबर ठगों पर एसटीएफ की कार्यवाही लगातार जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > साइबर ठगों पर एसटीएफ की कार्यवाही लगातार जारी
उत्तराखण्डक्राइमदेहरादूनदेहरादून

साइबर ठगों पर एसटीएफ की कार्यवाही लगातार जारी

Devbhumi Discover
Last updated: September 27, 2026 2:57 PM
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून। साइबर ठगी के मामलों में उत्तराखंड पुलिस की विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की कार्रवाई लगातार जारी है। साइबर अपराध की शिकायत मिलते ही राष्ट्रीय वित्तीय हेल्पलाइन 1930 के माध्यम से संबंधित बैंकों और नोडल अधिकारियों से तत्काल समन्वय कर ठगी की रकम को होल्ड कराने की कार्रवाई की जा रही है। एसटीएफ के अनुसार, 19 से 26 सितंबर 2026 के बीच एक सप्ताह में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर अपराध पीड़ितों की करीब सात लाख रुपये की धनराशि बचाई गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ उत्तराखंड ने साइबर अपराध पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने और साइबर अपराध में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में एसटीएफ के अधीन संचालित साइबर हेल्पलाइन 1930 नियंत्रण कक्ष द्वारा शिकायत मिलते ही संबंधित बैंक अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर संदिग्ध खातों में भेजी गई धनराशि को तत्काल होल्ड कराया जा रहा है।

एक सप्ताह में प्रमुख कार्रवाई

पिथौरागढ़ निवासी महिला की 56 हजार रुपये से अधिक धनराशि बचाई

19 सितंबर को पिथौरागढ़ निवासी निर्मला भट्ट ने बीमा पॉलिसी अपडेट करने के नाम पर हुई साइबर ठगी की शिकायत 1930 हेल्पलाइन पर दर्ज कराई। उनके साथ 93,130 रुपये की धोखाधड़ी हुई थी। हेल्पलाइन टीम ने संबंधित नोडल अधिकारी से तत्काल संपर्क कर कार्रवाई कराई, जिसके परिणामस्वरूप 56,054.39 रुपये की धनराशि होल्ड कराई गई।

ऑनलाइन एपीके लिंक के जरिए ठगी में 71 हजार रुपये होल्ड

23 सितंबर को ऊधमसिंह नगर के झनकईया निवासी गीता देवी ने ऑनलाइन एपीके लिंक के माध्यम से हुई साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई। उनके साथ 1,88,000 रुपये की धोखाधड़ी हुई थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने 71,973.08 रुपये की धनराशि होल्ड कराई।

पटेलनगर निवासी की लगभग पूरी रकम बचाई

22 सितंबर को देहरादून के पटेलनगर निवासी कार्तिकेय ने एपीके लिंक के माध्यम से हुई 50,000 रुपये की साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई। हेल्पलाइन टीम की त्वरित कार्रवाई के बाद 49,999 रुपये की धनराशि होल्ड कराई गई।

फर्जी निवेश एप के जरिए दो लाख की ठगी, 1.33 लाख रुपये होल्ड

24 सितंबर को ऋषिकेश निवासी अतुल रावत ने शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात साइबर ठगों ने फर्जी निवेश एप के माध्यम से झांसा देकर उनसे दो लाख रुपये की ठगी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर हेल्पलाइन 1930 की टीम ने संबंधित बैंकों और व्यापारी नोडल अधिकारियों से तत्काल समन्वय किया। कार्रवाई के परिणामस्वरूप ठगी की रकम में से 1,33,408.72 रुपये संदिग्ध बैंक खातों में होल्ड कराए गए।

एपीके फाइल के जरिए क्रेडिट कार्ड ठगी, पूरी रकम होल्ड

23 सितंबर को देहरादून के पटेलनगर निवासी विजय अरोड़ा ने एपीके फाइल के कारण क्रेडिट कार्ड से हुई 56,502 रुपये की साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई। साइबर हेल्पलाइन टीम की कार्रवाई से पूरी 56,502 रुपये की धनराशि होल्ड करा दी गई।

पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ठगी, 86 हजार रुपये बचाए

24 सितंबर को बागेश्वर निवासी बबली देवी ने शिकायत दर्ज कराई कि ट्रेडिंग निवेश एप के माध्यम से पैसा दोगुना करने का झांसा देकर उनसे 97,500 रुपये की साइबर ठगी की गई। साइबर हेल्पलाइन टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 86,101.02 रुपये की धनराशि होल्ड करा दी।

 

You Might Also Like

कांग्रेस के नेता आजकल राजनीति कम और कॉमेडी ज्यादा कर रहेः सीएम धामी

राज्य के नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्य सचिव ने एसईओसी से की स्थिति की समीक्षा

बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आने से वाहनों की रफ्तार थमी

उत्तराखण्ड की विकास यांत्रा में प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों की है महत्वपूर्ण भागीदारीः मुख्यमंत्री

निवेश में भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां संस्करण
Next Article निवेश में भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां संस्करण
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 27, 2026
भारत दर्शन पर उत्तराखंड पहुंचे NEPA के प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों ने डीजीपी से की भेंट
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 26, 2026
सांसद त्रिवेन्द्र ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को बताया गूगली मास्टर
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 26, 2026
सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति और जीईपी की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 26, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?