By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
  • वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एवं नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश
  • सीएम हेल्पलाइन की 36 से 180 दिन तक लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त
  • मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा में आई है तेजी
  • उत्तराखंड में फंसे ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स की सुरक्षित वापसी के लिए मुख्यमंत्री ने संभाली कमान
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एवं नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एवं नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एवं नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश

Devbhumi Discover
Last updated: September 28, 2026 5:24 PM
Devbhumi Discover
Share
6 Min Read
SHARE

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जन समाधान दिवस आयोजित किया गया। समाधान दिवस में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। इस दौरान 140 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, आपसी विवाद, अतिक्रमण, पारिवारिक उत्पीड़न, आर्थिक सहायता, मुआवजा भुगतान, भूमि पैमाइश एवं अवैध निर्माण से संबंधित प्रकरण शामिल रहे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो तथा प्रत्येक प्रकरण में की गई कार्रवाई से शिकायतकर्ता को भी अवगत कराया जाए। समाधान दिवस में 73 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक रामप्यारी गोदियाल ने पारिवारिक उत्पीड़न, गाली-गलौज, मारपीट एवं घर से निकाले जाने की शिकायत जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि पुत्रवधू एवं पौत्र द्वारा आए दिन उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है तथा मकान उनके नाम करने के लिए दबाव बनाया जाता है। उन्होंने अपनी सुरक्षा एवं उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा वरिष्ठ नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
ईस्ट होपटाउन, विकासनगर के खसरा संख्या 868, खाता संख्या 614 के भूमि धारकों ने मकान एवं भूमि के मुआवजे का भुगतान न होने की शिकायत की। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि मुआवजा भुगतान के लिए फरवरी 2026 में विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी कार्यालय में आवश्यक दस्तावेज जमा कराए गए थे, लेकिन छह माह से अधिक समय बीतने के बावजूद भुगतान नहीं हुआ है। तहसील विकासनगर से रिपोर्ट लंबित होने की जानकारी दिए जाने की बात भी शिकायतकर्ताओं ने बताई। उन्होंने लंबित मुआवजे का शीघ्र भुगतान कराने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
चन्द्रलोक बस्ती, राजपुर निवासी वृद्ध विधवा महिला यशोदा देवी ने अपने पुत्र एवं पुत्रवधू द्वारा कथित मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न, अभद्रता एवं धमकी दिए जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी संबंधित थानाध्चैकी में शिकायत की गई है तथा पुत्र एवं पुत्रवधू को अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल किए जाने संबंधी सार्वजनिक नोटिस भी प्रकाशित कराया गया है। इसके बावजूद संपत्ति पर उनका कब्जा बना हुआ है। शिकायतकर्ता ने विवाद एवं मारपीट की आशंका का उल्लेख करते हुए स्वयं एवं परिवार की सुरक्षा की मांग की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरण की नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा पुलिस को शिकायतकर्ता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
रेसकोर्स, देहरादून निवासी संजय कालरा पुत्र धर्मचन्द कालरा ने मौजा कोल्हूपानी, तहसील विकासनगर स्थित अपनी भूमि पर पड़ोसी द्वारा कथित रूप से अतिरिक्त तारबाड़ किए जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि भूमि की पैमाइश के लिए उपजिलाधिकारी विकासनगर को प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिस पर तहसीलदार विकासनगर द्वारा लेखपाल को पैमाइश के आदेश दिए गए, लेकिन अभी तक पैमाइश नहीं हुई है। शिकायतकर्ता ने भूमि की पैमाइश एवं सीमांकन कराने का अनुरोध किया। जिस पर तहसीलदार विकासनगर को कार्यवाही के निदेश दिए।
दून डिवाइन आवासीय सोसायटी, आईटी पार्क के पीछे वी.डी.जी. ग्रीन फ्लैट्स के निवासियों ने प्लॉट संख्या 75, खसरा संख्या 71ख, मजरा धोरणखास में निर्माणाधीन बहुमंजिला भवन के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि निर्माण नियमों के विपरीत एवं उनके फ्लैट से सटाकर किया जा रहा है, जिससे भवन की सुरक्षा, वेंटिलेशन एवं आवासीय परिवारों को परेशानी हो रही है। शिकायतकर्ताओं ने पूर्व में की गई शिकायतों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि एमडीडीए की सील के बावजूद निर्माण कार्य जारी है तथा बिल्डर द्वारा उन्हें धमकियां भी दी जा रही हैं। उन्होंने निर्माण की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई एवं अवैध निर्माण पर रोक लगाने की मांग की। जिस पर  जिलाधिकारी ने एमडीडीए को कार्यवाही के निर्देश दिए।
कोठारी मोहल्ला, जॉलीग्रांट क्षेत्रवासियों द्वारा सरकारी भूमि  पर अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण संबंधी शिकायतें भी जिलाधिकारी के समक्ष रखी गईं। जिलाधिकारी ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी डोईवाला एवं एमडीडीए के अधिकारियों को मामले की स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को केवल औपचारिक रूप से दर्ज न किया जाए, बल्कि प्रत्येक प्रकरण में स्थलीय जांच, नियमानुसार कार्रवाई तथा शिकायतकर्ता को समयबद्ध राहत सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील एवं गंभीर प्रकृति की शिकायतों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी विध्रा केके मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन स्मृता परमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार समस्त सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

सीएम हेल्पलाइन की 36 से 180 दिन तक लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त

मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा में आई है तेजी

उत्तराखंड में फंसे ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स की सुरक्षित वापसी के लिए मुख्यमंत्री ने संभाली कमान

3 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का होगा प्रकाशन

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सीएम हेल्पलाइन की 36 से 180 दिन तक लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त
Next Article शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 28, 2026
कांग्रेस के नेता आजकल राजनीति कम और कॉमेडी ज्यादा कर रहेः सीएम धामी
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 27, 2026
राज्य के नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्य सचिव ने एसईओसी से की स्थिति की समीक्षा
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 27, 2026
बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आने से वाहनों की रफ्तार थमी
उत्तराखण्ड चमोली देहरादून देहरादून September 27, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?