By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • मौसम संबंधी सटीक आंकड़े प्रभावी आपदा प्रबंधन के लिए महत्वपूर्णः प्रकाश चंद्र
  • हरिद्वार में तीन अनधिकृत निर्माण सील, नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाईः अपर आवास आयुक्त
  • मिठाई की दुकानों पर निर्माण और अवसान तिथि लिखने के निर्देश, स्कूलों के भोजन की भी जांच, नियमों की अनदेखी पर नोटिस जारी
  • सदन में हंगामे के बीच 7844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट और 10 विधेयक पारित
  • एसएससी परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: केदारनाथ में हेलीकॉप्टर हादसा, लैंडिंग के समय जमीन से जा टकराया हेलीकॉप्टर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > केदारनाथ में हेलीकॉप्टर हादसा, लैंडिंग के समय जमीन से जा टकराया हेलीकॉप्टर
उत्तराखण्ड

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर हादसा, लैंडिंग के समय जमीन से जा टकराया हेलीकॉप्टर

Devbhumi Discover
Last updated: May 17, 2025 9:29 AM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

केदरनाथ में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान हादसा हो गया। गनीमत रही कि चॉपर जमीन से अधिक ऊंचाई पर नहीं था। इस हादसे में पायलट, 01 चिकित्सक और 01 नर्सिंग स्टाफ की जान बाल-बाल बच गई। हालांकि, हादसे में हेलीकॉप्टर का पिछले हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे का वीडियो  फुटेज भी सामने आई है। इससे पहले वर्ष 2024 के मई माह में ही यहां केस्ट्रल कंपनी का हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के दौरान डगमगा गया था। पायलट की सूझबूझ से तब इमरजेंसी लैंडिंग हो गई थी, लेकिन तब भी हेलीकॉप्टर का पिछले हिस्सा जमीन से टकरा गया था। उस समय हेलीकॉप्टर में 06 यात्री सवार थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को ऋषिकेश एम्स से हेली एंबुलेंस ने केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। जिसमें पायलट कैप्टन रविंद्र सिंह, चिकित्सक डॉ बलवंत और नर्सिंग स्टाफ मनोज कुमार सवार थे। हेली सेवा यहां सांस लेने में दिक्क्त की गंभीर बीमारी से जूझ रहे कर्नाटक निवासी मारुती को लेने पहुंचे थे। हेलीपैड से करीब 20 से 30 मीटर पहले ही हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान असंतुलित हो गया। पायलट का संतुलन छूटने से हेलीकॉप्टर सीधे जमीन से जा टकराया। हालांकि, ऊंचाई कम होने से सभी यात्री सुरक्षित हैं।

इसकी जानकारी डीजीसीए को दी जा रही है। वहीं, युकाडा के अधिकारी भी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। यह हादसा ऐसे समय हुआ, जब बीते दिनों एक हेलीकॉप्टर क्रैश में पायलट समेत 06 यात्रियों की जान चली गई। इस तरह के हादसों ने सरकारी मशीनरी की चिंता बढ़ा दी है। उत्तराखंड में पहले भी इस तरह की दुर्घटनाएं पहले भी समाने आई हैं। अप्रैल 2023 में केस्ट्रेल एविएशन कंपनी के हेलीकॉप्टर के टेल रोटर ब्लेड से यूकाडा के अफसर की जान गई थी। अक्टूबर 2022 में केदारघाटी में गुजरात और तमिलनाडु के तीर्थ यात्रियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। जिसमें 07 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई थी।

वर्ष 2022 से पहले भी केदार घाटी में 12 साल के अंतराल में 07 बार हेलीकॉप्टर क्रैश की घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें केदारनाथ आपदा के दौरान सेना और आईटीबीपी के 20 जवान रेस्क्यू के दौरान (25 जून 2013) एमआई-17 क्रैश में शहीद हो गए थे। केदार आपदा के दौरान ही केदारनाथ से 02 किलोमीटर दूर जंगलचट्टी में एक निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर क्रैश होने से पायलट, को-पायलट समेत 03 की मौत हो गई थी। 19 जून को भी रेस्क्यू के दौरान जंगलचट्टी के पास एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ था, गनीमत थी कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।

You Might Also Like

मौसम संबंधी सटीक आंकड़े प्रभावी आपदा प्रबंधन के लिए महत्वपूर्णः प्रकाश चंद्र

हरिद्वार में तीन अनधिकृत निर्माण सील, नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाईः अपर आवास आयुक्त

मिठाई की दुकानों पर निर्माण और अवसान तिथि लिखने के निर्देश, स्कूलों के भोजन की भी जांच, नियमों की अनदेखी पर नोटिस जारी

सदन में हंगामे के बीच 7844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट और 10 विधेयक पारित

एसएससी परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार

TAGGED:accidentcollided with the ground while landingHelicopterin Kedarnath
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Breaking News: क्या केवल एक पेपर फाड़ने पर बच्चे को थप्पड़ मारना सही है? आर्मी पब्लिक स्कूल, बीरपुर से आई चौंकाने वाली घटना
Next Article मुट्ठी चावल मंगाए जाने का आदेश वायरल, अब माँगा गया स्पष्टीकरण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 28, 2026
Pragmatic Play Demo Games: Play Casino Online in Singapore for Free
Devbhumi News October 28, 2026
राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों के साथ की बैठक
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 27, 2026
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 27, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?