By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • मौसम संबंधी सटीक आंकड़े प्रभावी आपदा प्रबंधन के लिए महत्वपूर्णः प्रकाश चंद्र
  • हरिद्वार में तीन अनधिकृत निर्माण सील, नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाईः अपर आवास आयुक्त
  • मिठाई की दुकानों पर निर्माण और अवसान तिथि लिखने के निर्देश, स्कूलों के भोजन की भी जांच, नियमों की अनदेखी पर नोटिस जारी
  • सदन में हंगामे के बीच 7844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट और 10 विधेयक पारित
  • एसएससी परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: देहरादून में रंग लगाने के बहाने छेड़छाड़, घर में घुसकर मारपीट का आरोप,दो वायरल वीडियो सामने आए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > देहरादून में रंग लगाने के बहाने छेड़छाड़, घर में घुसकर मारपीट का आरोप,दो वायरल वीडियो सामने आए
उत्तराखण्डक्राइम

देहरादून में रंग लगाने के बहाने छेड़छाड़, घर में घुसकर मारपीट का आरोप,दो वायरल वीडियो सामने आए

Devbhumi Discover
Last updated: March 5, 2026 9:28 AM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून:

राजधानी देहरादून में अराजक स्थिति दिनों-दिन बढ़ रही हैं। कहीं जनप्रतिनिधि खुलेआम हिस्ट्रीशीटर को लेकर निदेशक स्तर के अफसरों के साथ मारपीट कर रहे हैं तो अब होली में रंग लगाने के बहाने दिनदहाड़े युवती से छेड़खानी कर दी गई। युवती और उसके दोस्त ने इसका विरोध किया तो छेड़खानी और अश्लील हरकत करने वाले दो युवक घर के भीतर तक घुस आए। विरोध करने पर मारपीट की गई और युवती पर भी हाथ उठाया गया। बाद में दोनों को अपने बचाव में युवती के परिवार वालों ने पीटकर बाहर खदेड़ा तो वही मनचले अपने मोहल्ले से भीड़ बुला लाए और पूरे परिवार के साथ जमकर मारपीट की गई।

यह मामला थाना नेहरू कॉलोनी के अंतर्गत राजीव नगर का है। युवती अपने घर के बाहर होली खेलने के बाद स्कूटी पर बैठी थी। उसी दौरान दो व्यक्ति रंग लगाने की जिद करने लगे और मना करने पर छेड़खानी करने लगे। तभी युवती का दोस्त वहां आया और इसका विरोध करते हुए दोनों गेट के भीतर आ गए। लेकिन, मनचले व्यक्ति यहीं नहीं रुके और घर के भीतर घुस आए। इसके बाद जो कुछ भी हुआ, वह घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में आवाज के साथ रिकॉर्ड हो गया।

हद तो तब हो गई जब, छेड़खानी करने वाले दोनों व्यक्ति बड़ी संख्या में लोगों को लेकर युवती के घर में घुस आए और कानून को ताक पर रखकर पूरे परिवार पर हमला बोल दिया। युवती और उनके परिवार के मित्र को जब इस बात का पता चला तो वह तुरंत वहां पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की। आरोप है कि उग्र भीड़ और छेड़खानी करने वाले व्यक्तियों ने उनके साथ भी अभद्रता की।

इस मामले में पीड़ित परिवार और उनके परिचितों ने मेडिकल करवाया है। साथ ही पुलिस को तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश थानाध्यक्ष संजीत कुमार को दिए हैं।

You Might Also Like

मौसम संबंधी सटीक आंकड़े प्रभावी आपदा प्रबंधन के लिए महत्वपूर्णः प्रकाश चंद्र

हरिद्वार में तीन अनधिकृत निर्माण सील, नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाईः अपर आवास आयुक्त

मिठाई की दुकानों पर निर्माण और अवसान तिथि लिखने के निर्देश, स्कूलों के भोजन की भी जांच, नियमों की अनदेखी पर नोटिस जारी

सदन में हंगामे के बीच 7844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट और 10 विधेयक पारित

एसएससी परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार

TAGGED:and assault after entering the house.in Dehraduntwo viral videos surfaced of molestation on the pretext of applying color
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आवारा कुत्तों के हमले पर मुआवजे का प्रावधान ,जानिए नियम और दावा करने की प्रक्रिया
Next Article देहरादून में रंग लगाने के बहाने छेड़छाड़, घर में घुसकर मारपीट का आरोप,दो वायरल वीडियो सामने आए
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 28, 2026
Pragmatic Play Demo Games: Play Casino Online in Singapore for Free
Devbhumi News October 28, 2026
राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों के साथ की बैठक
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 27, 2026
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 27, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?