By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर अभियान तेज, उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने पर जोर
  • लावारिस शव मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार
  • रुड़की में अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त का प्रयास नाकाम, दो गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
  • गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मेडिकल छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मेडिकल विषयों पर बनाए ज्ञानवर्धक माॅर्डल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > मेडिकल छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मेडिकल विषयों पर बनाए ज्ञानवर्धक माॅर्डल
उत्तराखण्ड

मेडिकल छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मेडिकल विषयों पर बनाए ज्ञानवर्धक माॅर्डल

Devbhumi Discover
Last updated: July 3, 2025 7:10 AM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में मेडिकल
माॅडल प्रस्तुतिकरण में तितिक्षा रावत व टीम अव्वल
ऽ राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
ऽ मेडिकल छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मेडिकल विषयों पर बनाए ज्ञानवर्धक माॅर्डल
देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के माइक्रोबाॅयलाॅजी विभाग द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य डॉक्टरों के अमूल्य योगदान को सम्मान देना और भावी चिकित्सकों में शैक्षणिक रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना रहा। मेडिकल छात्र-छात्राओं ने माॅडल प्रस्तुतिकरण के द्वारा विभिन्न मेडिकल विषयों पर महत्वपूर्णं जानकारियां सांझा की। प्रथम पुरस्कार तितिक्षा रावत, विभूति सादवार्ती और उनके समूह को कोरोना वायरस पर आधारित उनके सूक्ष्म एवं आकर्षक मॉडल के लिए प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार सुहानी धवन, संजीवनी रांगड़ एवं उनकी टीम को “पैरा साइटिक एग्स इन स्टूल-रूटीन एंड माइक्रोस्कोपी” विषय पर उनके ज्ञानवर्धक मॉडल के लिए मिला। तृतीय पुरस्कार अनुष्का सालर, अंशुल गर्ग एवं उनके समूह को “हाइपरसेंसिटिविटी रिएक्शन्स” को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत करने के लिए प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत एमबीबीएस द्वितीय वर्ष (बैच 2023) के छात्रों द्वारा सूक्ष्मजैविकी विषय से सम्बन्धित नवाचारपूर्ण मॉडल्स की प्रस्तुति की गई, जिनमें उनके ज्ञान और रचनात्मकता की झलक दिखाई दी। छात्रों ने एंटीबॉडी के प्रकार, एंटीबायोटिक की क्रिया और प्रतिरोध तंत्र, मलेरिया में सूक्ष्मदर्शिकी, बैक्टीरियल सेल वॉल, एस्परजिलस प्रजातियाँ, रैब्डोवायरस, और इन्फ्लुएंजा जैसे विविध सूक्ष्मजैविक विषयों पर अपने मॉडलों के माध्यम से प्रस्तुतिकरण किया। ये मॉडल विभाग के परास्नातक छात्रों एवं फैकल्टी के मार्गदर्शन में तैयार किए गए थे। मॉडल मेकिंग एक प्रभावी शिक्षण विधि है, जो छात्रों को जटिल विषयों को व्यावहारिक रूप से समझने, कल्पनाशक्ति विकसित करने और टीमवर्क की भावना को बढ़ावा देने में सहायता करती है।
कार्यक्रम का मूल्यांकन प्रतिष्ठित फैकल्टी सदस्यों डॉ. मनोज गुप्ता (निदेशक, एसजीआरआरआईएमएंडएचएस), डॉ. पुनीत ओहरी (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, सामुदायिक चिकित्सा विभाग), एवम् डॉ. सुमन बाला (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, फार्माकोलॉजी विभाग) द्वारा किया गया। निर्णायकों ने छात्रों की वैज्ञानिक सोच, प्रस्तुति कौशल और प्रयासों की सराहना की। डॉ. मनोज गुप्ता ने विशेष रूप से सभी प्रतिभागी छात्रों की लगन और उत्साह की सराहना की।
कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह एवं डॉ. सुलेखा नौटियाल (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, सूक्ष्मजैविकी विभाग) द्वारा दिए गए धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी फैकल्टी, प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों के योगदान के लिए आभार प्रकट किया। यह आयोजन न केवल डॉक्टरों की निःस्वार्थ सेवा को सम्मानित करने का माध्यम बना, बल्कि भावी चिकित्सकों को वैज्ञानिक शोध, रचनात्मकता और समूह कार्य की प्रेरणा भी प्रदान कर गया।

You Might Also Like

आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर अभियान तेज, उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने पर जोर

लावारिस शव मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार

रुड़की में अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त का प्रयास नाकाम, दो गिरफ्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत

TAGGED:made informative modelsMedical studentson various medicalsubjects
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों को सीईओ के सख्त निर्देश
Next Article उत्तराखंड में बिजली निजीकरण का विरोध तेज, 9 जुलाई को हड़ताल का ऐलान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभाग
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 26, 2026
156 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल-सुरंग मार्ग पर ट्रायल के आधार पर आवागमन शुरू, जल्द होगा लोकार्पण : मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार रुद्रप्रयाग October 26, 2026
सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन
उत्तराखण्ड चार धाम यात्रा देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 25, 2026
पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक, गंगाजल की हुई वापसी
उत्तराखण्ड देवभूमि दर्शन देहरादून देहरादून राज्य समाचार हरिद्वार October 25, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?