By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद तापमान में बढ़ोतरी के आसार
  • एक दर्जन प्राथमिक विद्यालयों का होगा पुनर्निर्माणः डाॅ. धन सिंह रावत
  • भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगी राहत
  • “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान से मजबूत हो रही जनसेवा व्यवस्था
  • विकास योजनाओं के लिए 37.23 करोड़ की स्वीकृति
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा देहरादून में “सेब महोत्सव 2.0” का आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा देहरादून में “सेब महोत्सव 2.0” का आयोजन
उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा देहरादून में “सेब महोत्सव 2.0” का आयोजन

Devbhumi Discover
Last updated: October 10, 2025 7:06 am
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा देहरादून में “सेब महोत्सव 2.0” का आयोजन

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) अपने गठन से ही कृषि एवं ग्रामीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहा है. इसी क्रम में नाबार्ड उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून द्वारा पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष दो दिवसीय ‘सेब महोत्सव 2.0’ का आयोजन दिनांक 09 से 10 अक्टूबर 2025 को प्रातः 10.00 बजे से शाम 06.00 बजे तक आईटी पार्क, प्लॉट-42 में स्थित कार्यालय में किया जा रहा है. सेब महोत्सव 2.0 का उद्घाटन श्री गणेश जोशी जी, माननीय मंत्री, कृषि एवं ग्राम्य विकास उत्तराखंड, उत्तराखंड सरकार एवं पंकज यादव, मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड द्वारा दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को किया गया. इस अवसर पर नाबार्ड संपोषित कृषक उत्पादक संगठन (एफ़पीओ) एवं जनजातीय विकास परियोजनाओं के विविध उत्पाद प्रदर्शनी एवं विपणन हेतु लाए गए हैं।

इस महोत्सव में नाबार्ड संपोषित हर्षिल घाटी के कृषक उत्पादक संगठन द्वारा उत्पादित ‘ए’ ग्रेड के रॉयल डिलीशियस, रेड डिलीशियस एवं गोल्डन डिलीशियस सेब, कपकोट के किसानों द्वारा प्राकृतिक विधि से उत्पादित कीवी फ्रूट, अन्य कृषक उत्पादक संगठनों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्तम पहाड़ी उत्पाद (अखरोट, राजमा, जीआई टेग्ड उत्पाद, जूस, अचार, हथकरघा उत्पाद, जड़ी बूटियाँ, आदि) ख़रीद हेतु दोनों दिन उपलब्ध है।

कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान नाबार्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ विशेष अतिथि के रूप में श्री अरविंद कुमार, क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिजर्व बैंक, श्री अनुपम, महाप्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक, श्री हरिहर पटनायक, अध्यक्ष, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, श्री विनोद कुमार, उप महाप्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, श्री राजीव पंत, एसएलबीसी, संयोजक के अलावा भारतीय रिजर्व बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, यूको बैंक, केनरा बैंक, जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक आदि के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. उद्घाटन समारोह अभिभाषण के दौरान श्री गणेश जोशी ने नाबार्ड के इस प्रयास की सराहना की तथा बताया कि इस प्रकार के मेलों मेन आमजन को सीधे किसानों से जुडने का अवसर तो मिलता ही है साथ ही बिक्री के कारण किसानों की आय में सीधे बढ़ोत्तरी होती है. मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड ने इस अवसर पर नाबार्ड द्वारा संपोषित कृषि एवं गैर कृषि क्षेत्र में संचालित परियोजनाओं, आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार को दिए जाने वाले वित्तीय सहयोग और नाबार्ड के विभिन्न गतिविधियों से भी अवगत कराया. उन्होने आशा जताई कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों तथा महिलाओं को सीधे ग्राहक से जोड़ने एवं उनके उत्पाद के सही मूल्य मिलने में सहायक होंगे।

नाबार्ड, कृषकों को गांवों से सीधे अपने कार्यालय का मंच प्रदान कर उनके उत्पाद की बिक्री के लिए अवसर प्रदान कर रहा है. इससे जहां एक ओर कृषकों का स्थानीय बाज़ार के साथ संपर्क विस्तार होगा वहीं स्थानीय निवासियों को उचित मूल्य पर उच्च गुणवत्ता के उत्पाद खरीदने का अवसर भी मिलेगा।

कृषक उत्पादक संगठनों एवं स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता/ ऋण उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सेब महोत्सव 2.0 के आयोजन के दौरान ही नाबार्ड तथा उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के बीच एक समझौता ज्ञापन भी हस्ताक्षर किया गया है।

कृषकों के उत्पाद को खेतों से सेब महोत्सव 2.0 में विपणन तक लाने के लिए व्यवस्था नाबार्ड द्वारा प्रदान मोबाइल मार्ट के माध्यम से की गई है. महोत्सव के दौरान सभी क्रय-विक्रय का भुगतान भी डिजिटल माध्यम से ही किया जा रहा है।

नाबार्ड उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून द्वारा इस पहल को प्रतिवर्ष दोहराया जाएगा और आने वाले वर्षों में इसका आयोजन भव्य रूप में किया जाएगा तथा कृषकों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया जाता रहेगा।

You Might Also Like

उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद तापमान में बढ़ोतरी के आसार

एक दर्जन प्राथमिक विद्यालयों का होगा पुनर्निर्माणः डाॅ. धन सिंह रावत

भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगी राहत

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान से मजबूत हो रही जनसेवा व्यवस्था

विकास योजनाओं के लिए 37.23 करोड़ की स्वीकृति

TAGGED:(NABARD) organised “Apple Festival 2.0” in Dehradunfor Agriculture and Rural DevelopmentNational Bank
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उद्योगों से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण और सुविधाओं के बेहतर माहौल के निर्देश दिए
Next Article इस वर्ष 31 गाँवो में नये पोस्ट ऑफिस खोले जाने का है प्रस्ताव : पोस्टमॉस्टर जनरल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दोनों मंडलों में बनेंगे ओबीसी कल्याण बहुउद्देशीय भवन
उत्तराखण्ड February 11, 2026
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का किया शुभारंभ
उत्तराखण्ड February 11, 2026
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी विस्तार पर जोर
उत्तराखण्ड February 11, 2026
विभागीय आपदा प्रबंधन योजना बनाने की डेडलाइन तय
उत्तराखण्ड February 11, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?